फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rule of law ended in Haryana: Dr. Sushil Gupta

हरियाणा में कानून का राज खत्म : डॉ. सुशील गुप्ता

Sat, 29 Jun 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 29 Jun 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Rule of law ended in Haryana: Dr. Sushil Gupta
28जेएनडी35: पत्रकारों से बातचीत करते हुए आप पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता। संवाद
जींद। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में कानून का राज खत्म होकर जंगल राज स्थापित हो गया है। सरेआम गोलियां चलाने के वीडियो सामने आ रहे हैं। हरियाणा रंगदारी वालों का सुरक्षित ठिकाना बन चुका है।
विज्ञापन

हर रोज गोलियां चलाकर व्यापारियों से रंगदारी मांगने और पर्ची फेंकने की घटना सामने आ रही हैं। हरियाणा में भय का माहौल व्याप्त है। लोग परेशान हैं और हरियाणा छोड़ना चाहते हैं। डॉ. सुशील गुप्ता शुक्रवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिसार के ऑटो मार्केट में पिछले तीन दिन से लगातार व्यापारियों से रंगदारी मांगी जा रही है। दो व्यापारियों से पांच करोड़ रुपये और दो व्यापारियों से दो-दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की घटना सामने आई है। इससे पहले महिंद्रा शोरूम के बाहर करीब 30 राउंड फायर कर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की घटना सामने आईं, लेकिन पुलिस उस पर संज्ञान नहीं ले रही। मुख्यमंत्री नायब सिंह को कोई प्रवाह नहीं है। एनसीआरबी का डाटा बताता है कि व्यापारियों और महिलाओं के लिए हरियाणा असुरक्षित प्रदेश बन चुका है। कई जगह व्यापारी बाजार बंद कर रहे हैं तो कई जगह शस्त्र लाइसेंस मांग रहे हैं। कुछ व्यापारी हरियाणा छोड़कर जा चुके हैं और कुछ जाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आम आदमी सड़क से लेकर संसद तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इनेलो, जेजेपी और बसपा खत्म हो चुकी हैं। इनके 30 उम्मीदवारों ने मिलकर जितनी वोट ली उससे ज्यादा वोट आम आदमी पार्टी ने अकेले कुरुक्षेत्र में लिए हैं।

28जेएनडी35: पत्रकारों से बातचीत करते हुए आप पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता। संवाद

28जेएनडी35: पत्रकारों से बातचीत करते हुए आप पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed