फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rule 134-A's examination result will be released on 15

नियम 134-ए का परीक्षा परिणाम 15 को किया जाएगा जारी

Mon, 13 Dec 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rule 134-A's examination result will be released on 15
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय। - फोटो : Jind
जींद। निजी स्कूलों में निशुल्क दाखिले के लिए हुई नियम 134-ए की परीक्षा का परिणाम 15 दिसंबर को जारी होगा। इसके लिए अभिभावक व विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, क्योंकि परीक्षा परिणाम ऑनलाइन जारी होगा। इसकी सूचना के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम देखने के लिए रजिस्ट्रेशन फार्म के नंबर को वेबसाइट पर डालना होगा, जिसके बाद विद्यार्थी अपना परिणाम देख पाएंगे। वेबसाइट पर दाखिला का शेड्यूल भी डाल जाएगा। परीक्षा में पास हुए विद्यार्थियों को संबंधित स्कूल अलॉट किया जाएगा, जिसमें वह जाकर निशुल्क दाखिल ले सकेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि निजी स्कूलों में बच्चों को दाखिला देने के लिए विभाग की ओर से पांच दिसंबर को नियम 134-ए के तहत दूसरी से लेकर नौवीं कक्षा के लिए परीक्षा ली गई थी। जिलेभर से 2484 बच्चों ने परीक्षा दी थी। विभाग ने दाखिला प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब 15 दिसंबर को विभाग द्वारा परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके साथ मेरिट के हिसाब से 15 दिसंबर के बाद बच्चों को स्कूल अलॉट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम में देरी होने से अभिभावक और विद्यार्थी चिंतित
निजी स्कूलों में नियम 134-ए के तहत प्रवेश परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों व उनके अभिभावक दिनभर परीक्षा परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। मगर शिक्षा विभाग ने परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया। शेड्यूल के मुताबिक 10 दिसंबर को परीक्षा परिणाम जारी किया जाना था। मगर जिले के कुछ परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं कर पाए। अब 15 दिसंबर को ऑनलाइन परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। सभी विद्यार्थियों को मोबाइल पर भी मैसेज के द्वारा सूचना भेजी जाएगी।

खंड शिक्षा अधिकारी जींद सुशील कुमार जैन ने कहा कि नियम 134-ए के तहत हुई परीक्षा का परिणाम 15 दिसंबर को जारी होगा। परिणाम नियम 134-ए की वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। परीक्षा परिणाम देखने के लिए विद्यार्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा परिणाम के साथ ही दाखिला संबंधित आगामी शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed