फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rudraksh Middha became the president of District Yogasana Sports Association, Jind.

Jind News: रुद्राक्ष मिड्ढा बने जिला योगासन खेल एसोसिएशन जींद के अध्यक्ष

Tue, 25 Aug 2026 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rudraksh Middha became the president of District Yogasana Sports Association, Jind.
फोटो 24जेएनडी11-जिला योगासन खेल एसोसिएशन की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी। स्रोत सदस्य
जींद। जिला योगासन खेल एसोसिएशन की बैठक में युवा नेता रुद्राक्ष मिड्ढा को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया। अपने आवास पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने उन्हें नई कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार भी सौंपा।
विज्ञापन

डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी करीब दस वर्षों तक जिला संगठन के अध्यक्ष रहे। उनके कार्यकाल में जींद में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की योगासन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सदस्यों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान के लिए आभार जताया।
विज्ञापन

वर्तमान में डॉ. विद्यार्थी हरियाणा योगासन खेल एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पंचकूला में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा वे हरियाणा साहित्य अकादमी, पंचकूला के निदेशक भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रुद्राक्ष मिड्ढा ने बताया कि जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 12 और 13 सितंबर को जींद में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में सभी आयु वर्गों के लड़के और लड़कियां भाग ले सकेंगे। आयोजन स्थल के चयन के लिए राम नारायण आर्य और डॉ. अशोक सैनी की समिति गठित की गई है, जो जल्द ही स्थल की घोषणा करेगी।
बैठक में उपाध्यक्ष राम नारायण आर्य, संतराम सैनी, महासचिव नवनीत आर्य, कोषाध्यक्ष डॉ. अशोक सैनी, सूर्य देव आर्य, धर्मपाल वालिया, सीमा रानी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed