{"_id":"5d56f85a8ebc3e89b24fc9c3","slug":"rta-assistant-broker-arrested-for-taking-bride-of-50-thousand-rupees-for-leaving-bus-seized-jind-news-rtk5120464139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब्त बस छोड़ने के लिए 50 हजार रिश्वत लेता आरटीए के सहायक सचिव का दलाल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब्त बस छोड़ने के लिए 50 हजार रिश्वत लेता आरटीए के सहायक सचिव का दलाल गिरफ्तार
विज्ञापन
विजिलेंस पानीपत की टीम ने जींद के आरटीए सहायक सचिव के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने आए एक दलाल को रंगे हाथ काबू किया है। पुलिस ने दलाल व आरटीए सहायक सचिव जिले सिंह यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस ने वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस मामले में आरटीए के सहायक सचिव जिले सिंह यादव की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
रोहतक जिले के गांव चिड़ी निवासी धर्मेंद्र ने 14 अगस्त को स्टेट विजिलेंस के पानीपत स्थित ऑफिस में निरीक्षक पूर्ण सिंह को शिकायत दी थी कि वह एक सहकारी समिति की बस पिल्लूखेड़ा से रोहतक चलाता है। उसकी बस को आरटीए के सहायक सचिव जिले सिंह यादव ने पकड़ लिया है। बस छोड़ने के लिए वह 50 हजार रुपये मांग रहा है। जिले सिंह यादव के दलाल जींद की कृष्णा कॉलोनी निवासी यशपाल का पैसा लेने के लिए बार-बार फोन आ रहा है।
निरीक्षक पूर्ण सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जींद पहुंचकर डीसी डॉ. आदित्य दहिया से मिलकर पूरा मामला बताया और इसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग की। डीसी ने इस मामले में नायब तहसीलदार कर्ण सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया। निरीक्षक पूर्ण सिंह ने धर्मेंद्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट द्वारा हस्ताक्षरित व पाउडर लगाकर 50 हजार रुपये दे दिए। इनको दलाल को देने के लिए भेज दिया। धर्मेंद्र के पास जब दलाल यशपाल का फोन आया तो यशपाल ने उसे सफीदों रोड स्थित झोटा फार्म के पास अपनी दुकान में बुलाया। धर्मेंद्र ने जब 50 हजार रुपये यशपाल को दिए तो तुरंत विजिलेंस टीम ने छापा मार दिया। विजिलेंस टीम ने यशपाल को 50 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। जब उसके हाथ धुलवाए तो वह लाल हो गए। यशपाल ने पुलिस को बताया कि वह यह पैसे आरटीए सहायक सचिव जिले सिंह यादव के कहने पर ले रहा था। पुलिस ने यशपाल को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस निरीक्षण पूर्ण सिंह ने बताया कि पुलिस ने यशपाल तथा जिले सिंह यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पूर्ण सिंह ने कहा कि इस मामले में जल्द ही जिले सिंह यादव को भी गिरफ्तार किया जाएगा।