{"_id":"659aef209fb67b59c900e7f7","slug":"rss-chief-mohan-bhagwat-will-come-to-jind-for-the-first-time-jind-news-c-199-1-sroh1007-11352-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पहली बार जींद आएंगे संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पहली बार जींद आएंगे संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत
Mon, 08 Jan 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:06 AM IST
सार
मोहन भागवत को जेड प्लस सुरक्षा हासिल है। इसलिए स्थानीय पुलिस भी उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष नीति बना रही है।
विज्ञापन
मोहन भागवत
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 12 से 14 जनवरी तक जींद में प्रवास करेंगे। वह गोपाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ठहरेंगे। सुरक्षा को लेकर उनके निजी सुरक्षा कर्मचारियों ने दो दिन पहले गोपाल स्कूल का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
मोहन भागवत पहली बार जींद में प्रवास करेंगे। 2008 में जब संघ के सरसंघ चालक केसी सुदर्शन थे तो वह जींद आए थे। वह उस समय ट्रेन से आए थे और रेलवे स्टेशन पर ही कुछ देर के लिए रुके थे। इसके बाद मोहन भागवत को सरसंघचालक नियुक्त किया गया था। अब वह तीन दिन के प्रवास पर जींद आ रहे हैं।
विज्ञापन
उनको जेड प्लस सुरक्षा हासिल है, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से उनके निजी सहायक रविंद्र, सुरक्षा कर्मचारी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने दो दिन पहले जींद का दौरा किया था। अधिकारियों ने गोपाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का जायजा लिया और उनके ठहरे के लिए निर्धारित कक्ष और आसपास के अन्य कमरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के हर पहलू को परखा था। मोहन भागवत यहां केवल संघ के ही लोगों से मिलेंगे। इसके अलावा अन्य लोगों से मिलने का फिलहाल उनका कोई कार्यक्रम नहीं है। वे पत्रकारों से भी बात नहीं करेंगे।
विज्ञापन
हिंदू संस्कृति को समृद्ध बनाने के लिए करेंगे मंथन
अपने प्रवास के दौरान मोहन भागवत कार्यकर्ताओं के साथ हिंदू संस्कृति को समृद्ध बनाने के लिए योजना बनाएंगे और मंथन भी करेंगे। कार्यक्रम में चुनिंदा कार्यकर्ता ही शामिल होंगे। तीन दिवसीय प्रवास के दौरान शाखाएं भी लगाई जाएंगी। संघ के प्रदेश प्रचारक राजेश ने बताया कि 12 जनवरी को प्रदेश कार्यकारिणी शाखा लगाने के साथ अबतक क्या प्रगति हुई है, इस पर मंथन किया जाएगा। 13 जनवरी को संघ से जुड़े पूर्व सैनिकों की शाखा लगेगी। इसमें भी चुने हुए पूर्व सैनिक पूरे हरियाणा से भाग लेंगे 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा।