{"_id":"667f1fbe5bc4a8921409a48a","slug":"rs-393-crore-commission-stuck-for-ration-depot-holders-jind-news-c-199-1-sroh1009-119181-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राशन डिपोधारकों का अटका 3.93 करोड़ कमीशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राशन डिपोधारकों का अटका 3.93 करोड़ कमीशन
Sat, 29 Jun 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 29 Jun 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
28जेएनडी30: जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी कार्यालय का फोटो।
जींद। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के राशन डिपो धारकों को राशन वितरण के कमीशन का लंबे समय से इंतजार बना हुआ है। दिसबंर 2023 के बाद अब तक इन डिपो धारकों को कॉन्फेड की तरफ से कमीशन जारी नहीं किया गया। जिसके कारण जिले के 540 राशन डिपो धारकों के कॉन्फेड की तरफ लगभग 3.93 करोड़ रुपये की कमीशन राशि बकाया है।
जिले में हर महीने हजारों क्विंटल राशन का वितरण डिपोधारक करते हैं। इसमें सभी डिपोधारकों को 200 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन मिलता है। कई डिपोधारकों ने बताया कि वह कमीशन को लेकर कई बार कार्यालय में जा चुके हैं, लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी उनके वितरित किए गए राशन का कमीशन नहीं मिला। इसके कारण उनको परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल बना हुआ है। उनके पास रोजी-रोटी चलाने के लिए यही कार्य है। इसके सहारे वह अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इसके अतिरिक्त कई राशन डिपोधारकों को दूसरे गांव के राशन डिपो अटैच किए गए हैं। जिनका राशन भी उनको वितरित करना पड़ रहा है, लेकिन राशन वितरण के कमीशन के लिए लंबा इंतजार बना हुआ है।
जनवरी से मई तक गेहूं के अलावा बाजरे का भी नहीं मिला कमीशन
जनवरी से अब तक डिपोधारकों ने गेहूं के अलावा बाजरे का भी वितरण किया था। बाजरा वितरण का कमीशन भी इन डिपोधारकों को जारी नहीं हुआ है। इसमें लगभग एक करोड़ 60 लाख के नजदीक बाजरा वितरण का कमीशन बकाया है, जबकि 2 करोड 32 लाख से ज्यादा गेहूं वितरण का कमीशन है।
विज्ञापन
जल्द करवाया जाएगा कमीशन जारी
डिपो धारकों द्वारा राशन वितरण का कमीशन कॉन्फेड को जारी करना होता है। जल्द ही कॉन्फेड से यह कमीशन जारी करवा दिया जाएगा। इसके लिए बात की जाएगी, ताकि डिपोधारकों को उनका कमीशन मिल सके। -निशांत राठी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, जींद।