{"_id":"6aeceeb8463c987bd0089fa0","slug":"rs-228-lakh-will-be-spent-on-installing-fans-and-leds-at-the-kinana-phc-jind-news-c-199-1-sroh1009-163281-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: किनाना पीएचसी में पंखे और एलईडी लगाने पर खर्च होंगे 2.28 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: किनाना पीएचसी में पंखे और एलईडी लगाने पर खर्च होंगे 2.28 लाख रुपये
विज्ञापन
जींद। किनाना गांव के निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बिजली संबंधी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रिकल विंग ने 2.28 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। इसके तहत स्वास्थ्य केंद्र में सीलिंग फैन और एलईडी बैटन लाइटें लगाई जाएंगी। इससे पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने के बाद मरीजों और कर्मचारियों को बेहतर माहौल मिल सकेगा।
पीएचसी में पंखे लगने से गर्मी के मौसम में मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को राहत मिलेगी। वहीं, एलईडी लाइटों से ओपीडी, जांच और उपचार कक्षों में पर्याप्त रोशनी रहेगी। इससे स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों की जांच और जरूरी कागजी कार्य करने में भी सुविधा होगी।
गांव और आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने में मदद मिलेगी। यह काम पीएचसी में जरूरी सुविधाएं विकसित करने की दिशा में एक कदम है। ठेकेदार 11 नवंबर शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 नवंबर को वित्तीय बोली खोली जाएगी। कार्य आवंटित होने के बाद ठेकेदार को 60 दिन के भीतर इसे पूरा करना होगा। टेंडर की वैधता 120 दिन निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
बाक्स
इस काम के होने से मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए टेंडर जारी करवा दिए गए हैं। पहले गर्मी में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब यह समस्या नहीं रहेगी। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।