{"_id":"61155ccf8ebc3efcd215e59f","slug":"route-plan-handed-over-to-the-administration-for-kisan-tricolor-yatra-jind-news-rtk6207856124","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान तिरंगा यात्रा को लेकर प्रशासन को सौंपा रूट प्लान --ट्रैक्टर के साथ आज तिरंगा यात्रा की फाइनल रिहर्सल करेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान तिरंगा यात्रा को लेकर प्रशासन को सौंपा रूट प्लान --ट्रैक्टर के साथ आज तिरंगा यात्रा की फाइनल रिहर्सल करेंगे किसान
विज्ञापन
जींद। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इसको लेकर वीरवार को अधिकारियों को रूट प्लान सौंपा गया। एसडीएम कार्यालय में किसान नेताओं ने यात्रा की पूरी जानकारी दी। किसानों ने पुलिस सुरक्षा की मांग भी की।
किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि यात्रा में पांच हजार से अधिक वाहन शामिल होने की उम्मीद है। ट्रैक्टर, बाइक, बैलगाड़ी सहित जो भी किसानों के घर में वाहन है, उस वाहन को लेकर किसान आएंगे। यात्रा में करीब 20 हजार किसानों के हिस्सा लेने की संभावना है। यात्रा पूरी तरह से अनुशासन में होगी। नए बस स्टैंड के पास पहले किसान एकत्रित होंगे। यहां से देशभक्ति गानों के साथ वाहनों पर तिरंगा, भाकियू का झंडा लगाकर निर्धारित किए गए रूट पर निकलेंगे।
बाजारों में लोग यात्रा का स्वागत भी करेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर हलके के सभी गांवों में टीम के साथ दौरे किए जा रहे हैं। किसान अपने वाहनों पर जिस गांव से आए उस गांव का नाम वाहन के आगे लिखकर लाए ताकि पता लग सकें कि किस गांव से कितने वाहन आए हैं। भाजपा जो आज तिरंगा यात्रा निकाल रही है वो उसका उद्ेश्य राजनीति करना है। इस मौके पर धर्मबीर सुदकैन, बलिंद्र उचाना, पाला खटकड़, अमरजीत खटकड़, वेद प्रकाश, जोधा, सुंदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
युवाओं की रहेगी खास भूमिका
वहीं तिरंगा यात्रा को लेकर खटकड़ टोल प्लाजा पर युवाओं ने बैठक की। अनीष खटकड़ ने बताया कि युवाओं में तिरंगा यात्रा के प्रति काफी उत्साह है और युवाओं की भागेदार खास रहेगी।
भाजपा का झंडा दिखा तो विरोध करने पहुंचे किसान
नरवाना। भाजपा द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के तहत वीरवार को नरवाना में यात्रा का आयोजन किया गया। रेलवे स्टेशन से लेकर विश्वकर्मा चौक तक आयोजन यात्रा निकाली गई। वहीं जब किसानों को सूचना मिली कि तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी का झंडा भी लहराया जा रहा है तो किसानों का एक दल विरोध करने रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। सूचना पाकर डीएसपी साधू राम मौके पर पहुंचे। इसके बाद पार्टी का झंडा यात्रा से हटा दिया गया। भाजपा के जिला अध्यक्ष राजू मोर ने यात्रा को रवाना किया।
राजू मोर ने कहा कि भाजपा शहीदों का सबसे ज्यादा सम्मान करती है। देश में पहले भाजपा के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने शहीदों के पार्थिव शरीर को शहीदों के घर तक पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की थी। प्रेस प्रवक्ता विकेश तागरा ने कहा कि भाजपा सरकार ने सैनिकों से किया अपना वादा वन रैंक वन पेंशन का कानून लागू किया। मंडल अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा में नरवाना विधानसभा के तीनों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर तीनों मंडल अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, धमतान मंडल अध्यक्ष मनदीप चहल, नसीब दनौदा, सज्जन गर्ग, जगदीश उझाना, उपेंद्र गर्ग, हरेंद्र डुमरखां, महामंत्री मोहनलाल गर्ग, चंद्रकांत शर्मा, रेश्मा माई, मंडी प्रधान शशिकांत शर्मा, जोरा सिंह बडनपुर व सुमन बेदी भी मौजूद रहे।