फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Root out TB like polio: DC

पोलियो की तरह टीबी को जड़ से उखाड़ फेंके : डीसी

Tue, 25 Jun 2024 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 25 Jun 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Root out TB like polio: DC
24जेएनडी13: रजाना खुर्द गांव के सरपंच सुरेश जागलान को सम्मानित करते हुए डीसी मोहम्मइद इमरान रजा - फोटो : छत्ता भृंग की प्यूपा से वयस्का तक की विभिन्न अवस्थाएं।
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि जिस प्रकार से देश से पोलियो को समाप्त किया है, इसी प्रकार से टीबी को भी दूर भगाना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों को अपनी सार्थक भूमिका अदा करनी होगी।
विज्ञापन

टीबी को लोग सामाजिक बुराई भी मानते हैं, ऐसे में इस बीमारी से ग्रस्त लोगों को जागरूक करें कि वे इसका पूरा इलाज लें। उन्होंने कहा कि टीबी का उपचार हर अस्पताल में फ्री दिया जाता है।
विज्ञापन

डीसी मोहम्मद इमरान रजा सोमवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में केंद्र सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीण अंचल में निर्धारित पैरामीटर पर खरा उतरने वाली 19 ग्राम पंचायतों को सम्मानित करने के बाद संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी को जड़मूल से समाप्त करने के लिए उपचार के साथ जागरूकता भी जरूरी है। ऐसे में टीबी को जड़मूल से समाप्त करने के लिए लोगों में उपचार लेने के बारे में जागरूकता लानी होगी। इसमें ग्राम पंचायतों की अहम भूमिका होती है।

सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल और उप सिविल सर्जन एवं टीबी प्रभारी डाॅ. पालेराम ने डीसी को स्वास्थ्य विभाग के टीबीमुक्त अभियान की जानकारी दी।
डीसी ने जींद ब्लॉक से गांव रामराये खेड़ा और लखमीरवाला, सफीदो ब्लॉक से जयपुर और रजाना खुर्द गांव, उझाना ब्लॉक से नारायणगढ़, दाता सिंह वाला, रेवर गांव, नरवाना ब्लॉक से खानपुर गांव, उचाना ब्लॉक से तारखा, उदयपुर व नचार खेड़ा गांव, पिल्लूखेड़ा ब्लॉक से खरक गादिया, लुदाना व मालसरी खेड़ा गांव, जुलाना ब्लॉक से बुढाखेड़ा लाठर, बख्ताखेड़ा, बहबलपुर, किशनपुरा और पडाना के ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न व प्रशंसापत्र भेंट कर सम्मानित किया।

24जेएनडी13: रजाना खुर्द गांव के सरपंच सुरेश जागलान को सम्मानित करते हुए डीसी मोहम्मइद इमरान रजा

24जेएनडी13: रजाना खुर्द गांव के सरपंच सुरेश जागलान को सम्मानित करते हुए डीसी मोहम्मइद इमरान रजा- फोटो : छत्ता भृंग की प्यूपा से वयस्का तक की विभिन्न अवस्थाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed