{"_id":"674ca42b8d110975ca0fa9be","slug":"rob-work-at-farain-dablain-gate-reaches-final-stage-jind-news-c-199-1-sroh1006-126525-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अंतिम चरण में पहुंचा फरैण-दबलैन फाटक पर आरओबी का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अंतिम चरण में पहुंचा फरैण-दबलैन फाटक पर आरओबी का काम
Sun, 01 Dec 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
नरवाना। फरैण-दबलैन फाटक पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। जो चार माह में पूरा बनकर तैयार हो जाएगा। इस पुल के निर्माण कार्य में रेलवे को ब्लॉक मिलने में काफी देरी हो रही थी, जिसकी वजह से इसका निर्माण काफी धीमी गति से चल रहा था। अब रेलवे को पुल के इस निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक मिल गया है। अब जो अंतिम ब्लॉक लिए जाने हैं, वह तीन और चार दिसंबर को लिए जाएंगे। उस दौरान पुल के बीच के हिस्से का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बाद में फिनिशिंग का जो कार्य है वह होगा। उसके बाद इसे चालू कर दिया जाएगा।
वर्ष 2019 में यहां फाटक पर पुल बनाने का कार्य शुरू हुआ था। उसके बाद इस कार्य को लेकर डेडलाइन दो से तीन बार दी गई, लेकिन निर्धारित तिथियों में भी यह कार्य पूरा नहीं हो सका। पहले तो यह कार्य तीन विभागों में अटका हुआ था। उसके बाद सिर्फ ओवरब्रिज के बीच के हिस्से का कार्य ड्राइंग में दिक्कतों के कारण शुरू नहीं हो सका। अब ब्लॉक मिलने के तुरंत बाद ही बीच के हिस्से को बनाने की प्रक्रिया तेजी से शुरू हो गई है। इससे पहले कुरुक्षेत्र वाली लाइन की तरफ अप्रैल में ब्लॉक लिए गए थे। उन दिनों दिल्ली से भी एक स्पेशल टीम के अधिकारियों ने निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की थी। जिसके बाद आगामी कार्यों के लिए गति को बढ़ाया गया।
दबलैन फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य ने तेजी पकड़ ली है। ब्लॉक लेने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। जो कि तीन और चार दिसंबर को लिया जाएगा। उसके बाद पुल का जो कार्य बचेगा वह ऊपरी हिस्से का बच जाएगा, जिसको जल्द पूरा कर लिया जाएगा। -रणधीर सिंह, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन नरवाना