फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways workers will protest against the government today

Jind News: सरकार के खिलाफ आज प्रदर्शन करेंगे रोडवेजकर्मी

Thu, 04 Apr 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 04 Apr 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Roadways workers will protest against the government today
जींद। रोडवेज साझा मोर्चा की वर्चुअल बैठक हुई। इसमें सेंट्रल वर्कशॉप हिसार और करनाल के बारे में गहनता से चर्चा की गई।
विज्ञापन

मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य आजाद गिल और जयबीर घनघस ने बताया कि अधिकारियों के साथ मिलकर सरकार इन सेंट्रल वर्कशॉप को बंद करने की साजिश रच रही है। साझा मोर्चा इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता है। मुख्यालय में बैठे कुछ अधिकारी सरकार को गुमराह कर रहे हैं। इसके विरोध में चार अप्रैल को सभी डिपो पर 2 घंटे प्रर्दशन कर महाप्रबंधक के माध्यम से सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद जल्द ही साझा मोर्चा की बैठक करके बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार को विभाग में पक्की भर्ती करनी चाहिए। सरकार की सेंट्रल वर्कशॉप को तोड़ने की साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए सरकार और अधिकारियों को कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। इस अवसर पर अशोक खोखर, संजीव कुमार, नरेंद्र दिनोद, वीरेंद्र सिंगरोहा, जगदीप लाठर, सुमेर सिवाच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed