फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways union will fight for rights

Jind News: रोडवेज यूनियन लड़ेगी हक की लड़ाई

Sun, 30 Jul 2023 10:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 30 Jul 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Roadways union will fight for rights
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। हरियाणा रोडवेज जागृति मंच की राज्य कमेटी की बैठक रविवार को बस अड्डा स्थित कार्यालय पर हुई। इसकी अध्यक्षता राज्य सचिव अजमेर सिंह और संचालन राज्य महासचिव सुरेंद्र सिंह ने किया। दोनों नेताओं ने कहा कि रोडवेज यूनियन कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़ेगी।कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वर्तमान में हरियाणा रोडवेज में कार्यरत चालक-परिचालकों का वेतनमान अन्य विभागों की भिन्न-भिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों की तुलना में बहुत ही कम है। रोडवेज कर्मियों का वेतन कम होना उचित नहीं है। राज्य सचिव अजमेर सिंह ने बताया कि चालक-परिचालक का वेतनमान में बढ़ोतरी करवाने के लिए सभी कर्मचारी संगठन एक बैनर तले अपने हकों की लड़ाई लड़ना जरूरी है। इसके लिए हरियाणा रोडवेज जागृति मंच राज्य कमेटी द्वारा सभी चालक-परिचालक कर्मचारियों की भावना को समझते हुए तीन अगस्त को बस अड्डे पर बैठक करेगा, जिसमें सांझा मोर्चा में शामिल सभी यूनियनों के राज्य प्रधान, रोडवेज कर्मचारी एकता यूनियन के राज्य बलवान दोदवा, राज्य महासचिव, एससी एम्प्लाइज समिति के राज्य प्रधान मनोज चहल, राज्य महासचिव, परिचालक कल्याण संघ के राज्य प्रधान सोमदत्त और राज्य महासचिव को आमंत्रित किया है ताकि ठोस रणनीति बनाकर उनके हकों की लड़ाई लडक़र चालक-परिचालकों का वेतन में बढ़ोतरी करवाई जा सके। इस अवसर पर राजबीर सैनी, संदीप खटकड़, अभिषेक शर्मा, कुलदीप सिंह, पवन कुमार, सुनील कुमार, सुखबिंद्र सिंह, सुरेश सैनी, अमरजीत सैनी, मदनलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed