फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways employees will strike again on 16th

Jind News: रोडवेज कर्मचारी 16 को फिर करेंगे हड़ताल

Fri, 02 Feb 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 02 Feb 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees will strike again on 16th
01जेएनडी28 : बैठक में रोडवेज चालक संघ के नए सदस्यों का स्वागत करते कर्मचारी नेता। संवाद
जींद। हरियाणा रोडवेज चालक संघ की राज्यस्तरीय बैठक वीरवार को संघ मुख्यालय जींद डिपो में हुई। इसमें 24 जनवरी की हड़ताल की समीक्षा करने के बाद सरकार पर वादाखिलाफी एवं हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए साझा मोर्चा ने 16 फरवरी को एक बार फिर से हड़ताल करने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान संजीव कुमार और संचालन महासचिव देवेंद्र ने किया।
विज्ञापन

राज्य प्रधान ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा करे अन्यथा रोडवेज का प्रत्येक कर्मचारी हड़ताल में शामिल होगा। बैठक में रोडवेज चालक संघ के 25 फरवरी को स्थापना दिवस मनाने के बारे में भी चर्चा की गई। इसकी तैयारी को लेकर सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में चालक संघ ने पेंशन बहाली संघर्ष समिति की 11 फरवरी को प्रस्तावित रैली का समर्थन करने का निर्णय लिया। बैठक में राज्य कोषाध्यक्ष सुरेश प्रजापति, राज्य ऑडिटर देवेंद्र रेवाड़ी, जींद डिपो प्रधान सुदर्शन लाठर, सोनीपत डिपो प्रधान रामकरण मालिक, रोहतक डिपो प्रधान जोगिंदर मलिक, सफीदों डिपो प्रधान जोगिंदर बुढ़ाखेड़ा, यमुनानगर से बलजीत, कुलदीप उचाना, चंद्रलाल, अनिल अहलावत, अमरजीत, सुभाष नरवाना, रामरतन समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जोगिंदर बुढ़ाखेड़ा बने राज्य उपप्रधान
बैठक में सर्वसम्मति से जोगिंदर बुढ़ाखेड़ा को चालक संघ का राज्य उपप्रधान बनाया गया। यह पद शमशेर सिंह फौजी के सेवानिवृत्त होने के कारण खाली था। नवनियुक्त राज्य उपप्रधान ने कहा कि कमेटी ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतारने का प्रयास करेंगे। कमेटी सदस्यों को साथ मिलकर चालक संघ के सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेंगे।

01जेएनडी28 : बैठक में रोडवेज चालक संघ के नए सदस्यों का स्वागत करते कर्मचारी नेता। संवाद

01जेएनडी28 : बैठक में रोडवेज चालक संघ के नए सदस्यों का स्वागत करते कर्मचारी नेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed