{"_id":"6a500de1fc19d413d1052128","slug":"roadways-employees-leave-cancelled-due-to-pms-visit-jind-news-c-199-1-sroh1006-156450-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पीएम दौरे को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पीएम दौरे को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
विज्ञापन
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित दौरे को लेकर रोडवेज ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम के मद्देनजर रोडवेज ने अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। रोडवेज महाप्रबंधक की ओर से पत्र जारी किया गया है।
महाप्रबंधक की तरफ से जारी निर्देशों के अनुसार किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यस्थल पर उपलब्ध रहने के साथ मोबाइल फोन हर समय ऑन रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत संपर्क कर ड्यूटी सौंपी जा सके।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के जींद पहुंचने की संभावना है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में बसें और चालक-परिचालक उपलब्ध रहना जरूरी है।
विज्ञापन
इसी उद्देश्य से छुट्टियां रद्द करने का निर्णय लिया गया है। विभाग की ओर से बसों की तकनीकी जांच, आवश्यक मरम्मत और संचालन व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है, ताकि कार्यक्रम के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो। जरूरत पड़ने पर विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें भी संचालित की जा सकती हैं।
बस स्टैंड के सामने रखे बैरिकेड हटाए गए
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए हांसी, असंध और नरवाना रूट पर चलने वाली बसों का शहर के अंदर से संचालन बंद कर दिया गया है। इसके अलावा रोडवेज वर्कशाप से आगे हाईवे पर लगे बैरिकेड हटा दिए गए हैं ताकि रोहतक रूट पर जाने वाली बसों को सफीदों रोड पुल के नीचे से होकर लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़े।