{"_id":"6140d6508ebc3ef16477e8b6","slug":"roadways-employees-demonstrated-in-support-of-the-demand-of-punjab-employees-jind-news-rtk623973257","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के कर्मचारियों की मांग के समर्थन में रोडवेज के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के कर्मचारियों की मांग के समर्थन में रोडवेज के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपते रोडवेज कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Jind
पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में मंगलवार को हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के सदस्यों ने सुबह 9 से लेकर 11 बजे बजे तक प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता कमेटी जींद डिपो के प्रधान सुशील ईक्कस, अनिल दीक्षित व संजय नैन की।
तालमेल कमेटी के मुख्य सदस्य आजाद गिल, संदीप रंगा व प्रदीप शर्मा ने कहा कि पंजाब में कर्मचारियों को धरने पर बैठे हुए नौ दिन हो गए हैं, पर सरकार द्वारा उनकी समस्या का कोई निदान नहीं किया जा रहा। सरकार द्वारा हर विभाग के कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। पंजाब में कर्मचारी पिछले 20-25 सालों से काम करते आ रहे हैं। लेकिन आज तक सरकार द्वारा उनको पक्का नहीं किया और समय पर वेतन भी नहीं दिया जाता। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने टीएम वीरेंद्र सिंह व आरएसओ योगेंद्र आसरी को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी पंजाब के कर्मचारियों को आश्वासन भी देती है कि वह इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं। तालमेल कमेटी के सदस्यों ने कहा कि हर कर्मचारी अपने विभाग को अपने खून पसीने से सींचता हुआ विभाग को आगे तक लेकर आता है। लेकिन सरकार द्वारा फिर भी उस कर्मचारी के साथ विश्वासघात कर विभाग का निजीकरण किया जा रहा है। हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी इसका विरोध करती है और सरकार को चेताना चाहती है कि समय रहते अगर उसने कर्मचारियों के पक्ष में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर जयवीर तालु, कुलदीप, सुरेश, राजिंद्र, कूका, प्रदीप, रोहताश, देवेंद्र, सुनील, राजेश, जितेंद्र, सोमदत्त, अनिल, पवन, सोनू, नरेंद्र व सुरेंद्र मौजूद रहे।