{"_id":"66563f0de1a9f19f0c06ef95","slug":"roadways-busy-preparing-to-run-bus-till-dharamshala-jind-news-c-199-1-sroh1007-117686-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: धर्मशाला तक बस चलाने की तैयारी में जुटा रोडवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: धर्मशाला तक बस चलाने की तैयारी में जुटा रोडवेज
Wed, 29 May 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 29 May 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
शहर के नए बस अड्डे पर खड़ी बसें। संवाद
जींद। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही जींद से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला जिले के लिए सीधी बस मिलने लगेगी। जो लोग छुट्टियां मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश जाते हैं उनके लिए यह काफी लाभदायक होगी। इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने धर्मशाला के रोडवेज प्रशासन से बातचीत की है। जल्द ही बातचीत सिरे चढ़ गई तो बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
फिलहाल जींद से हिमाचल प्रदेश के लिए कोई बस सेवा नहीं है। जींद से बस केवल पंचकूला या फिर चंडीगढ़ के लिए जाती हैं। उसके आगे हिमाचल प्रदेश की बस सेवा शुरू हो जाती है। हिमाचल प्रदेश की बस भी चंडीगढ़ तक ही आती हैं। बहुत से लोग हिमाचल के धर्मशाला तक जाते हैं, जोकि अपने निजी वाहनों या फिर किराये के वाहनों में जाते हैं। गर्मी की छुट्टियों में काफी परिवार शिमला भी जाते हैं। रोडवेज प्रशासन हिमाचल के लिए बस चलाने की तैयारी कर रहा है। जींद से यदि रोडवेज की बस चली तो वह हिमाचल के धर्मशाला तक ही जाएगी। उससे आगे बस नहीं जा सकती।
जींद से धर्मशाला के लिए बस चलाने का प्रयास किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश रोडवेज से इसके लिए संपर्क किया गया है। जल्द ही एक समझौते के तहत जींद से सीधी धर्मशाला के लिए बस सेवा शुरू हो जाएगी। इससे यात्रियों को काफी लाभ होगा। -राहुल जैन, रोडवेज महाप्रबंधक जींद।