{"_id":"66369a943ebc32cd6a0f8436","slug":"roadways-buses-become-a-source-of-inspiration-for-voters-jind-news-c-199-1-jnd1001-116600-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रोडवेज बसें मतदाता के लिए बनीं प्रेरणा स्रोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रोडवेज बसें मतदाता के लिए बनीं प्रेरणा स्रोत
Sun, 05 May 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 05 May 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
जींद। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिले के विभिन्न बस स्टैंड से विभिन्न रूटों पर चलने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग व हरियाणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के निर्देशानुसार सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा की ओर से हरियाणा रोडवेज की बसों पर मतदाता जागरूकता प्रचार सामग्री, बैनर व पोस्टर चस्पा करवाए गए हैं। बसों पर लगी प्रचार सामग्री के माध्यम से आमजन को मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 की भी जानकारी दी जा रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय हरियाणा सहित जिला प्रशासन मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने और अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से हरियाणा राज्य परिवहन की बसें न केवल हरियाणा, बल्कि अन्य राज्यों के मतदाताओं को भी जागरूक करने में मददगार बन रही हैं। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा ने परिवहन की बसों पर मतदाता जागरूकता प्रचार सामग्री लगाई हुई हैं जो मतदाताओं का ध्यान सहज ही अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। मतदाताओं को 25 मई को बढ़-चढ़कर मतदान करने का आह्वान कर रही हैं। इसके अलावा जिले में जगह-जगह मतदाता जागरूकता प्रचार सामग्री, होर्डिंग्स आदि से भी मतदाताओं को प्रेरित किया जा रहा है।