फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways bus tyre burst, driver injured after losing control

Jind News: रोडवेज बस का टायर फटा, अनियंत्रित होने से चालक घायल

Mon, 15 Sep 2025 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus tyre burst, driver injured after losing control
15जेएनडी25 : टायर फटने के बाद घटना स्थल पर खड़ी बस। संवाद
नरवाना। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हिसार से चंडीगढ़ की ओर जा रही हरियाणा रोडवेज की बस नरवाना के नजदीक गांव जाजनवाला के पास अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करती हुए हाईवे के दूसरी तरफ पहुंच गई।
विज्ञापन

इस हादसे में बस चालक को गंभीर चोट आई जबकि कई यात्रियों को हल्की चोट लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना सुबह करीब नौ बजे की है। रोडवेज बस में करीब 40 यात्री सवार थे। जब बस जाजनवाला गांव के पास पहुंची तो चालक की साइड का अगला टायर अचानक फट गया।
विज्ञापन

टायर फटते ही बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए हाईवे की दूसरी ओर जा निकली।
उस समय दूसरी ओर से कोई वाहन नहीं आ रहा था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बस में सवार यात्री मुंबई निवासी धीरज छा ने बताया कि वह मार्केटिंग का काम करता है और अंबाला जा रहा था। अचानक टायर फटने की जोरदार आवाज आई और बस सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। धक्का लगने से सभी यात्री सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के मुताबिक अगर बस पलट जाती तो दर्जनों लोगों की जान जा सकती थी। बस चालक को गंभीर चोटें आई हैं। इसे अन्य यात्रियों ने तुरंत बाइक पर अस्पताल में इलाज के ले गए। वहीं अन्य घायल दूसरी बस में सवार होकर चले गए। हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई और लोग एक-दूसरे का हालचाल पूछते नजर आए।

यात्रियों ने कहा कि यह भगवान की कृपा है कि बड़ी दुर्घटना से सभी बच गए। यात्रियों का कहना है कि हादसा होने के बाद भी पुलिस व एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। यदि बस की इस घटना में किसी को ज्यादा गंभीर चोट आई और समय से एंबुलेंस नहीं पहुंची होती तो किसी की जान भी जा सकती थी।

15जेएनडी25 : टायर फटने के बाद घटना स्थल पर खड़ी बस। संवाद

15जेएनडी25 : टायर फटने के बाद घटना स्थल पर खड़ी बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed