फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways bus service starts from Narwana to Suratgarh, fare Rs 350

Jind News: नरवाना से सूरतगढ़ के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू, किराया 350 रुपये

Wed, 21 Oct 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus service starts from Narwana to Suratgarh, fare Rs 350
फोटो 21जेएनडी05-बस अड्डा जींद, जहां से सूरतगढ़ की रोडवेज सेवा मुहैया होगी। संवाद
जींद। जिले के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। नरवाना और आसपास के यात्रियों को राजस्थान जाने के लिए रोडवेज की नई बस सेवा की सुविधा मिलेगी। फतेहाबाद डिपो के टोहाना उपकेंद्र की ओर से नरवाना से राजस्थान के सूरतगढ़ तक बस सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन

बस सुबह नौ बजे नरवाना बस स्टैंड से रवाना होगी और शाम छह बजे तक सूरतगढ़ पहुंचेगी। नरवाना से सूरतगढ़ तक का किराया 350 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, अगले दिन सुबह सूरतगढ़ से जींद के लिए भी बस सेवा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

रोडवेज की यह बस नरवाना से रवाना होकर टोहाना, फतेहाबाद, भट्टू, चौपटा, नोहर और रावसतर होते हुए सूरतगढ़ पहुंचेगी। नरवाना से सूरतगढ़ की दूरी करीब 310 किलोमीटर है। इस रूट पर बस चलने से यात्रियों को राजस्थान तक पहुंचने के लिए सीधी परिवहन सुविधा मिलेगी। साथ ही, रास्ते में पड़ने वाले कस्बों के यात्रियों को भी रोडवेज बस से सफर करने का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरतगढ़ से सुबह 7:15 बजे जींद के लिए चलेगी बस
सूरतगढ़ पहुंचने के बाद बस अगले दिन सुबह 7:15 बजे जींद के लिए रवाना होगी। इससे सूरतगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से जींद आने वाले यात्रियों को सीधी बस सेवा का लाभ मिलेगा। बस सेवा शुरू होने से हरियाणा और राजस्थान के बीच सड़क परिवहन की सुविधा बेहतर होगी और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।



वर्जन
फतेहाबाद डिपो के टोहाना उपकेंद्र की ओर से नरवाना से सूरतगढ़ के लिए बस चलाई गई है। बस सुबह नौ बजे नरवाना से रवाना होगी और निर्धारित रूट से होते हुए शाम छह बजे तक सूरतगढ़ पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 7:15 बजे सूरतगढ़ से जींद के लिए रवाना होगी। -विजय कुंडू, डीआई, रोडवेज सब डिपो नरवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article