फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways bus drivers of both the states are suffering due to the hatred of the police of Haryana and Rajasthan.

Jind News: हरियाणा और राजस्थान की पुलिस के द्वेष में पिस रहे दोनों स्टेट के रोडवेज बस चालक

Mon, 28 Oct 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 28 Oct 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus drivers of both the states are suffering due to the hatred of the police of Haryana and Rajasthan.
जींद। रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अनूप लाठर और महासचिव जयबीर घनघस ने कहा कि रोडवेज की बस हरियाणा के साथ पड़ोसी राज्यों में भी चलाई जाती हैं। परिवहन विभाग यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। दो दिन से राजस्थान क्षेत्र में राजस्थान पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की बसों और हरियाणा में राजस्थान रोडवेज की बसों के पुलिस ने जिस तरह से द्वेषपूर्वक चालान किए हैं इससे दोनों प्रदेश के कर्मचारी परेशान हैं। यूनियन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनूप लाठर ने कहा कि राजस्थान और हरियाणा पुलिस के आपसी विवाद में जिस तरह से हरियाणा और राजस्थान रोडवेज कर्मचारियों के साथ बर्ताव किया जा रहा है वह अशोभनीय है। कुछ दिन पहले हरियाणा पुलिस की एक महिला कर्मचारी के राजस्थान रोडवेज की बस में टिकट नहीं लेने पर विवाद होने का एक वीडियो वायरल हुआ था। उसके बाद से हरियाणा और राजस्थान पुलिस के कर्मचारियों के आपसी विवाद की वजह से रोडवेज कर्मचारियों के साथ ऐसा व्यवहार करना कतई अनुचित है, इसलिए वह हरियाणा राज्य परिवहन के उच्च अधिकारियों से मांग करते हैं कि इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए समाधान करवाया जाए, क्योंकि कर्मचारियों पर चालान के रूप में व्यर्थ का आर्थिक भार पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed