फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways are not getting passengers, Narwana took bus with two passengers

रोडवेज को नहीं मिल रहे यात्री, नरवाना दो यात्रियों को लेकर गई बस

Wed, 03 Jun 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Roadways are not getting passengers, Narwana took bus with two passengers
बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज की बसें। - फोटो : Jind
अनलॉक-1 के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए जींद डिपो द्वारा मंगलवार को 22 रूटों पर बसों को चलाने की स्वीकृति दी गई है। बुधवार को केवल एक बस नरवाना के लिए रवाना हुई और वह भी दो यात्रियों को लेकर गई। यात्रियों के नहीं होने के कारण रोडवेज बसें खड़ी रहती हैं। जींद डिपो में कुल 175 बसें हैं। इसमें से अभी केवल छह से सात बसों को ही रूट पर उतारा गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए निदेशालय ने जींद डिपो के लिए मंगलवार को 22 रूटों पर बस चलाने की स्वीकृति दी। वहीं यात्री बसों में सफर करने से परहेज करते नजर आ रहे हैं। ऐेसे में सभी बसों के ऑन रूट होने में अभी समय लग सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को छह बसें जींद डिपो से गईं। इसमें दो बस रोहतक, एक हिसार, एक कुरुक्षेत्र, एक नरवाना व एक पंचकूला भेजी गई। सुबह साढ़े सात बजे रोहतक के लिए गई बस में 29 यात्रियों ने सफर किया। इसमें से 16 यात्रियों ने ऑनलाइन व 13 ने काउंटर से टिकट लिया। वहीं हिसार के 16 यात्री गए। इसमें से केवल चार यात्रियों ने ऑनलाइन टिकट बुक करवाया। वहीं 12 यात्रियों को काउंटर से ही टिकट दिया गया। इसके बाद साढ़े आठ बजे कुरुक्षेत्र के लिए बस भेजी गई, जिसमें छह यात्रियों ने सफर किया। पांच यात्रियों ने ऑनलाइन व एक ने काउंटर से टिकट लिया। वहीं सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर नरवाना के लिए दो यात्रियों को लेकर बस गई। दोनों यात्रियों को काउंटर से टिकट दिया गया। इसके बाद रोहतक के लिए सुबह साढ़े दस बजे 35 यात्रियों के साथ बस भेजी गई। इसमें 17 यात्रियों ने ऑनलाइन और 18 यात्रियो ने काउंटर से टिकट लिया। 11 बजे पंचकूला के लिए गई बस में 34 यात्रियों को भेजा गया।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए मिली स्वीकृति
यात्रियों की सुविधा के लिए निदेशालय से ज्यादा रूटों पर बस चलाने की स्वीकृति मिली है। इनमें लोकल रूट भी शामिल हैं। लोकल रूटों के लिए काउंटर से ही टिकट दिया जा रहा है। वहीं लंबे रूटों के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करवाना पड़ रहा है। अगर जगह बच जाती है तो यात्री को काउंटर से टिकट दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बिजेंद्र सिंह, रोडवेज जीएम जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed