{"_id":"5e44356c8ebc3ee59b3b253a","slug":"roadwas-buses-do-notstop-at-scheduled-stops-evev-after-gms-orders-jind-news-rtk541940994","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम के आदेश के बाद भी स्टॉप पर नहीं रुकती हैं रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम के आदेश के बाद भी स्टॉप पर नहीं रुकती हैं रोडवेज की बसें
विज्ञापन
जींद बस स्टैंड पर खड़ी बसें।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद रोडवेज डिपो के बस चालकों और परिचालकों की मनमानी विद्यार्थियों व अन्य यात्रियों पर भारी पड़ रही है। आलम यह है कि यात्रियों के लिए निर्धारित किए बस स्टाप पर भी चालक और परिचालक बस नहीं रोकते। इस कारण यात्री बसों के इंतजार में काफी देर तक खड़े रहते हैं। इसके चलते यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने में देरी हो जाती है।
कैथल रूट पर पड़ने वाले गांव गुलियाना में रोडवेज बस का स्टाप बनाया गया है जहां पर जींद डिपो के बस चालक बसों को नहीं रोकते। यात्रियों ने जींद डिपो की बसों के नहीं रुकने की शिकायत कैथल डिपो के कर्मचारियों को दी तो उन्होंने जींद डिपो के जीएम बिजेंद्र सिंह को इस समस्या के बारे में अवगत करवाया। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में विश्वविद्यालय गेट नंबर तीन पर भी जींद डिपो की बसों को नहीं रोका जाता है। वे बस को सीधे कुरुक्षेत्र बस स्टैंड पर ही लेकर जाते हैं। विश्वविद्यालय के गेट नंबर तीन पर बस रोकने को लेकर कई बार विद्यार्थियों और यात्रियों की बस चालकों और परिचालकों के साथ कहासुनी हो चुकी है पर वे मनमानी करते हैं। इससे तंग यात्रियों ने जींद डिपो को जीएम को शिकायत दी। जीएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुरुक्षेत्र रूट पर संचालन करने वाले सभी चालकों और परिचालकों को आदेश जारी किए हैं कि वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के तीन नंबर गेट पर बस रोकें। वहीं गुलियाना गांव में भी बस रोकें। जीएम ने कहा कि अगर दोबारा शिकायत मिली तो चालकों और परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यात्रियों से मिली शिकायत
यात्रियों की शिकायत मिली है कि जींद डिपो के चालक व परिचालक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गेट नंबर तीन व गुलियाना गांव में स्टाप पर बस नहीं रोकते हैं। इस बारे में चालक व परिचालकों से बातचीत की गई। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार बस में भीड़ ज्यादा होती है। इस कारण वे बस नहीं रोकते क्योंकि बस में भीड़ ज्यादा होने के कारण ज्यादातर विद्यार्थी बसों के दरवाजों में लटक जाते हैं। इससे हादसा होने का खतरा बना रहता है। वहीं अगर कोई कर्मचारी जानबूझकर बसों को नहीं रोकता और उसकी शिकायत मिलती है तो उस पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
बिजेंद्र सिंह, रोडवेज जीएम, जींद डिपो।