फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roads turned into potholes will be re-constructed, width will increase

Jind News: गड्ढे में तबदील सड़कों का नए सिरे से होगा निर्माण, बढ़ेगी चौड़ाई

Sun, 03 Dec 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 03 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Roads turned into potholes will be re-constructed, width will increase
02जेएनडी24: गड्ढों में तबदील सेढ़ा माजरा से उचाना कलां की सडक़।  संवाद
उचाना। उचाना ब्लॉक की जिन सड़कों की कई सालों से देखरेख सहित निर्माण की जिम्मेदारी मार्केटिंग बोर्ड की थी उन सड़कों की देखरेख के साथ-साथ नए सिरे से निर्माण पीडब्लयूडी द्वारा किया जाएगा। मार्केटिंग बोर्ड द्वारा एक दर्जन के करीब सड़क जो मार्केटिंग बोर्ड के अधीन आती थी उनको पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर कर दिया है। सितंबर माह में मार्केटिंग बोर्ड कार्यालय जींद द्वारा जो सडक़ पीडब्ल्यूडी के अधीन अब होगी उन सड़कों के नाम, दूरी की सूची पत्र के माध्यम से भेजी।
विज्ञापन


खस्तहाल हो चुकी है सड़क
जो एक दर्जन के करीब सड़क है वो खस्तहाल हो चुकी है। सड़क कम गड्ढे अधिक नजर आते है। इन सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने के साथ-साथ नए सिरे से निर्माण की मांग ग्रामीण करते आ रहे है। 12 फीट की सड़क को 18 फीट की करने की मांग वाहन चालकों, ग्रामीणों की जो है वो अब पूरी होती नजर आएगी। पीडब्ल्यूडी द्वारा 18 फीट की सड़क का निर्माण किया जाता है। ऐसे में नए सिरे से सड़क बनने पर इनकी चौड़ाई भी बढ़ेंगी। जिसका फायदा ग्रामीणों, वाहन चालकों को होगा।
विज्ञापन


कई साल से नहीं हुआ निर्माण

प्रवीण, अजमेर, बलजीत, बिंद्र ने कहा कि कई साल से सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है। सड़कों का नए सिरे से निर्माण के साथ-साथ चौड़ाई बढ़ाने की मांग करते आ रहे है ताकि आवागमन में वाहन चालकों को परेशानी न हो। सड़क में गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। जो सफर कुछ मिनटों का होता है उसमें ज्यादा समय लग जाता है। वाहन को भी नुकसान गड्ढों के चलते होता है। अब मार्केटिंग बोर्ड से पीडब्ल्यूडी को सड़क ट्रांसफर हुई है ऐसे में सड़क निर्माण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 सडक़ की है ट्रांसफर

मार्केटिंग बोर्ड की अलग-अलग 11 सड़क जो अब पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर कर दी है। अब इनके निर्माण, देखरेख की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की होगी। सभी सड़कों की दूरी, नाम पत्र लिख कर सितंबर माह में पीडब्ल्यूडी को भेज दिए गए।

डीपी नैन, एक्सईएन, मार्केटिंग बोर्ड, जींद।

सड़कों का होगा नए सिरे से निर्माण

मार्केटिंग बोर्ड से सड़कों की सूची मिली गई है। इनके टेंडर बना कर मुख्यालय भेज दिए गए है। बजट मिलते ही इनके टेंडर लगा दिए जाएंगे।


बिजेंद्र सिंह, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, उचाना।

सड़क का नाम


दूरी किलोमीटर

डोहाना खेड़ा से दरोली

3.79

मखंड से काकड़ोद

4.05

भौंसला से खटकड़

2.86

कन्या स्कूल माता मंदिर उचाना खुर्द

.76

सेढ़ा माजरा से पीडब्ल्यूडी रोड उचाना

4.04

नरवाना जींद रोड से ग्रेन मार्केट उचाना
1.26

डूमरखा से तारखा

3.50

डूमरखा से ढाकल

3.43

अप्रोच रोड खेल स्टेडियम खरकभूरा
1.32

भौंसला से मोहनगढ़ छापड़ा
6.90

खेड़ी मंसानिया से उचाना खुर्द

1.74
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed