{"_id":"65bd45695f66c9d580036e1c","slug":"road-sinking-on-old-court-road-jind-news-c-199-1-sroh1006-112487-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ओल्ड कोर्ट रोड पर धंस रही सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ओल्ड कोर्ट रोड पर धंस रही सड़क
Sat, 03 Feb 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
02जेएनडी29-ओल्ड कोर्ट रोड पर धंसी सडक़ दिखाते दुकानदार। संवाद
नरवाना। शहर के ओल्ड कोर्ट रोड पर कंक्रीट से बनी सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे आस-पास के दुकानदारों में डर बना हुआ है। दुकानदारों ने बताया कि यह सड़क पिछले कई दिनों से थोड़ा-थोड़ा करके नीचे धंसती जा रही है। दुकानदारों ने बताया कि एक पानी सप्लाई के कनेक्शन लीक था, जिसकी वजह से यह सड़क धंस गई, जिसको ठीक करने के लिए जन स्वास्थय विभाग में इसकी शिकायत दी थी। इसके बाद जन स्वास्थ्य के कर्मचारियों ने पानी के कनेेक्शन को ठीक कर दिया, लेकिन उसके बाद भी यह सड़क धंसती जा रही है।
दुकानदार महेंद्रपाल, विनोद, भूपेश, कृ ष्ण, गौरव व दीपक ने बताया कि सड़क के धंसने से यहां से गुजरने वाले राहगीर हादसे का शिकार हो रहे हैं। कई लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं, क्योंकि पास में ही सब्जी मंडी, अनाज मंडी, एफसीआई गोदाम, शहर थाना, किराना मार्केट के होने के कारण इस मार्ग से दिनभर हजारों लोग और बड़े वाहन गुजरते हैं। दुकानदारों ने इसकी शिकायत नगर परिषद कार्यालय में भी दी है, लेकिन अब तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। दुकानदारों ने कहा कि यदि कोई जान-माल की हानि होती है तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।
नगर परिषद कार्यालय में सड़क धंसने बारे में शिकायत आई है, जिसके बाद कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन सड़क धंसने की लोकेशन न मिलने के कारण उसकी मरम्मत नहीं करवा सके। -रननदीप, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद नरवाना।