{"_id":"653aa40f21b415a1108258ca62e340f6","slug":"road-jam-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए व्यापारियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए व्यापारियों ने लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला सफीदाें
Updated Wed, 18 Nov 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के महात्मा गांधी मार्ग पर एक दुकानदार के साथ नौ नवंबर को की गई लूटपाट की घटना को लेकर व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ रोष जताया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापारियों ने नहर पुल के पास जींद-पानीपत रोड को जाम कर दिया।
विज्ञापन
दुकानदारों ने करीब दो घंटे तक जाम लगाए रखा। इस दौरान महात्मा गांधी मार्ग के सभी दुकानदारों ने प्रदेश सरकार तथा सफीदों पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर सफीदों थाना प्रभारी सज्जन सिंह तथा पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी मनदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया जिस पर व्यापारियों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
व्यापारियों का कहना था कि दुकानदार के साथ हुई लूट की घटना को आठ दिन बीत गए हैं, लेकिन पुलिस इस मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। इससे लूटेरों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार को भी सफीदों के सामान्य अस्पताल में दो बुजुर्ग महिलाओं के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। शहर में लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम है।
विज्ञापन
ग्राहक बनकर आए थे लूटेरे
बता दें कि दीपालवी से दो दिन पहले नौ नवंबर की देर सायं महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित किरयाणा स्टोर पर तीन युवक आए थे। एक युवक बाइक पर बैठा रहा। दो युवक दुकान मेें आकर बीड़ी का बंडल मांगने लगे। जैसे ही दुकानदार सुमित बंडल देने उठा तो दोनों युवकों ने सुमित की गर्दन पर चाकू रख दिया। आरोपियों ने गल्ले में रखी नगदी साफ कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
ढेड़ घंटे बाद जाम में पहुंची पुलिस
पहले व्यापारियों ने दस मिनट तक महात्मा गांधी मार्ग पर खेल स्टेडियम के पास जाम लगाया, लेकिन जब जाम असफल होता दिखा तो उन्होंने नगर के नहर पुल के पास महात्मा गांधी मोड़ पर कार व अन्य वाहन खड़े कर जाम लगाया। दो घंटे के बाद पिल्लूखेड़ा थाने के एसएचओ और सफीदों के एसएचओ ने मौके पर जाकर जाम खुलवाया।
सफीदों के एसएचओ सज्जन कुमार ने कहा कि उनकी अलेवा में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम में वीआईपी ड्यूटी लगी हुई थी। इस कारण वे जाम मेें देरी से पहुंच पाए। सज्जन कुमार ने बताया कि अन्य लूट की वारदातों से जुड़े आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द की आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।