फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Road construction has begun at the government women's college, providing relief to the students.

Jind News: राजकीय महिला कॉलेज में सड़क निर्माण शुरू, छात्राओं को मिलेगी राहत

Tue, 23 Dec 2025 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Road construction has begun at the government women's college, providing relief to the students.
22जेएनडी27: राजकीय महिला कॉलेज में सड़क का निर्माण कार्य करते हुए। संवाद - फोटो : poni news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। राजकीय महिला कॉलेज परिसर में लंबे समय से जर्जर हालत में मुख्य सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह सड़क पिछले कई वर्षों से टूटी हुई थी। इससे कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
सड़क की बदहाल स्थिति के कारण विशेष रूप से स्कूटी और साइकिल से आने वाली छात्राओं को गड्ढों में गिरने का डर बना रहता था। कॉलेज परिसर की यह मुख्य सड़क छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। बारिश के दिनों में सड़क पर पानी भर जाता था और गड्ढे दिखाई नहीं देते थे। इससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती थी।
विज्ञापन

प्राचार्य जयनारायण गहलावत के निरंतर प्रयासों के चलते अब इसके लिए बजट लगभग छह लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ। इसके बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। सड़क बनने से उन्हें कॉलेज आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी और हादसों का खतरा भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई सड़क बनने से परिसर की सुंदरता भी बढ़ेगी और यातायात सुचारू होगा। प्रतिदिन कॉलेज में पढ़ने वाली हजारों छात्राओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा शिक्षकों, कर्मचारियों और कॉलेज में आने वाले अभिभावकों को भी राहत मिलेगी।

निर्माण कार्य को तय समय में पूरा करवाने के निर्देश दिए
प्राचार्य जयनारायण गहलावत ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य को तय समय में पूरा करवाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि छात्राओं को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। उन्होंने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed