{"_id":"6043bc8c8ebc3ecbb54f6bdb","slug":"road-accident-ambulence-driver-death-jind-news-rtk598676021","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एंबुलेंस चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एंबुलेंस चालक की मौत
विज्ञापन
जींद-रोहतक मार्ग पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल। संवाद
- फोटो : Jind
जुलाना। जींद-रोहतक मार्ग पर किलाजफरगढ़ और ब्राह्मणवास गांव के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
पुलिस के अनुसार हिसार जिले के कोथ कलां निवासी रविंद्र (40) गुरुग्राम में एंबुलेंस चलाता है। शनिवार को वह अपनी बाइक पर सवार होकर रोहतक की ओर से आ रहा था। जब वह किलाजफरगढ़ और ब्राह्मणवास गांव के बीच पहुंचा तो अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। इसमें रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अज्ञात वाहन चालक उसकी बाइक को लगभग 200 मीटर तक घसीटकर ले गया और मौके से गाड़ी सहित फरार हो गया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में लग गई।
वर्जन
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी है। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
- सुरेंद्र सिंह बागड़ी, थाना प्रभारी, जुलाना।