फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rising Temperatures Caused by the Exploitation of Nature: Chandrakant Arya

तापमान बढ़ने का कारण प्रकृति का दोहन : चंद्रकांत आर्य

Mon, 18 May 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rising Temperatures Caused by the Exploitation of Nature: Chandrakant Arya
यज्ञ हवन करते हुए आर्य समाज के लोग। स्रोत समाज।
नरवाना। आर्य समाज नरवाना की ओर से साप्ताहिक सत्संग एवं यज्ञ हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण शुद्धि और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

प्रधान चंद्रकांत आर्य ने कहा कि वर्तमान में बढ़ते तापमान का मुख्य कारण भौतिक विकास की आड़ में प्रकृति का विनाश और प्राकृतिक संसाधनों का अनियंत्रित दोहन है। उन्होंने कहा कि पंचमहाभूतों में असंतुलन के कारण प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सांख्य दर्शन और महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रकृति की पवित्रता बनाए रखना मानव का दायित्व है। किसानों से फसल अवशेषों को जलाने के बजाय मिट्टी में मिलाकर प्राकृतिक खाद बनाने की अपील की गई ताकि भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपाल और यशपाल आर्य ने भजन प्रस्तुत किए। मिथिलेश शास्त्री ने योग साधना, उत्तम आचरण और परोपकार को मानव कल्याण का आधार बताया। इस दौरान वेदपाल, संजीव, कर्ण, प्रेम, प्रताप सिंह और बलबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed