{"_id":"68b341046969e341fe019082","slug":"rishi-murder-accused-rohit-arrested-from-mumbai-airport-jind-news-c-199-1-jnd1002-140109-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ऋषि हत्याकांड का आरोपी रोहित मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ऋषि हत्याकांड का आरोपी रोहित मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार
Sat, 30 Aug 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
30जेएनडी16-पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : बैनर-पट्टिका लेकर प्रो. सुमन के खिलाफ नारेबाजी करते मुस्लिम समाज के महिला-पुरुष।
जींद। पौली गांव के पास राजपुरा भैण निवासी ऋषि की गोली मारकर हत्या करने में शामिल एक और आरोपी को सीआईए की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले भी तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपी रोहित उर्फ टिंकू को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है।
सीआईए इंचार्ज उप निरीक्षक कमल सिंह ने बताया कि छह जुलाई को थाना जुलाना पुलिस को सूचना मिली कि राजपुरा भैण निवासी ऋषि राम की गोली मारी गई है। परिजनों की ओर से उसे रोहतक ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने ऋषि को मृत घोषित कर दिया और उसका दोस्त मनीष उपचाराधीन है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और थाना जुलाना में मुकदमा दर्ज किया गया।
सीआईए को मिली सूचना के अनुसार 29 अगस्त को मुंबई एयरपोर्ट से आरोपी रोहित उर्फ टिंकु को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रोहित उर्फ टिंकू को न्यायालय में पेश करके रिमांड लिया जाएगा ताकि आरोपी की हत्या में भूमिका व अन्य आरोपियों के बारे में पता किया जा सके।