फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rice Mill Boiler collapsed in Jind Update News

Jind: राइस मिल मलबे के नीचे दबे दूसरे मजदूर का नहीं लगा सुराग , करनाल से बड़े कटर के साथ बुलाए वेल्डर

Tue, 06 Dec 2022 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 06 Dec 2022 02:08 PM IST
सार

हॉट रोड पर बने राइस मिल की दीवार और भारी-भरकम बॉयलर गिर गया था। इसमें दो मजदूर मलबे के नीचे दब गए। एक मजदूर समस्तीपुर निवासी नीतीश के शव को छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से निकाल लिया गया था

विज्ञापन
Rice Mill Boiler collapsed in Jind Update News
जींद में राइस मिल का बॉयलर गिरा। - फोटो : फाइल

विस्तार

हॉट रोड पर राइस मिल मलबे के नीचे दबे दूसरे मजदूर को निकालने के लिए पिछले 12 घंटों से रेस्क्यू अभियान जारी है। दो दर्जन से ज्यादा वेल्डर कटर के साथ रात भर जुटे रहे। बावजूद इसके मलबे के नीचे दबे मजदूरों को नहीं निकाला जा सका। अब करनाल से 15 वेल्डर को बड़े कटर के साथ बुलाया गया है।

विज्ञापन


हॉट रोड पर बने राइस मिल की दीवार और भारी-भरकम बॉयलर गिर गया था। इसमें दो मजदूर मलबे के नीचे दब गए। एक मजदूर समस्तीपुर निवासी नीतीश के शव को छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से निकाल लिया गया था लेकिन उसका जीजा बेगूसराय निवासी सूरज पिछले 30 घंटों से मलबे के नीचे दबा हुआ है। 
विज्ञापन


भारी-भरकम मशीनरी के झुक जाने के कारण रेस्क्यू कार्य में अमले को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। झुकी हुई मशीनरी को काटने के लिए जिले के दो दर्जन से ज्यादा वेल्डर को कटर के साथ बुलाया गया है। जिन्होंने रात भर रेस्क्यू अभियान को जारी रखा लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। आखिरकार करनाल से 15 वेल्डर को भारी भरकम कटर के साथ बुलाया गया है ताकि झुकी हुई मशीनरी को काट कर वहां से हटाया जा सके और मलबे के नीचे दबे मजदूर सूरज को निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफीदों शहर थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। करनाल से कुछ लोगों को बुलाया गया है ताकि मलबे के नीचे दबे मजदूर को निकाला जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed