फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   RGM Uchana Named Best Institute

Jind News: आरजीएम उचाना को चुना सर्वश्रेष्ठ संस्थान

Sun, 17 May 2026 04:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 17 May 2026 04:17 AM IST
विज्ञापन
RGM Uchana Named Best Institute
16जेएनडी18: आरजीएम कॉलेज एनसीसी कैडेट्स जिन्होंने सम्मानित किया गया। स्रोत संस्थान
उचाना। 15 हरियाणा बटालियन एनसीसी जींद की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय खूगां कोठी में पांच से 14 मई तक दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें विभिन्न संस्थानों के एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।
विज्ञापन


शिविर में बटालियन की ओर से प्रत्येक दिन अलग-अलग विभिन्न प्रकार की खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां की गईं। शिविर में होने वाली गतिविधियों में राजीव गांधी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कई मेडल भी प्राप्त किए।
विज्ञापन

शिविर में कैडेट्स के श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर और कैडेट्स के अनुशासन को देखते हुए कैंप कमांडर द्वारा राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना को सर्वश्रेष्ठ संस्थान के रूप में विजेता घोषित किया। प्राचार्य राजेश श्योकंद ने एनसीसी केयर टेकर ऑफिसर राहुल देव, कैडेट्स को बधाई दी। इस अवसर हरिओम, डॉ. उपेश एवं स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed