फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   RGM participants win prizes in Ratnavali

Jind News: रत्नावली में आरजीएम प्रतिभागियों ने जीते पुरस्कार

Wed, 05 Nov 2025 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
RGM participants win prizes in Ratnavali
04जेएनडी40-रत्नावली में हिस्सा लेने वाले विजेता प्रतिभागी। स्रोत: कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
उचाना। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में चल रहे तीन दिवसीय रत्नावली महोत्सव में राजीव गांधी महाविद्यालय की टीम ने पुरस्कार जीतकर नाम रोशन किया। सांस्कृतिक गतिविधियों की संयोजिका डॉ. प्रीति ने बताया कि भाषण में महाविद्यालय की बीएससी की छात्रा नगिता ने प्रथम पुरस्कार जीता। सांस्कृतिक पहचान की परिचायक हरियाणवी रिचुअल में महाविद्यालय की टीम तीसरे स्थान पर रही। रागिनी गायन में इंदू, काजल एवं भजन में काजल बीकाम प्रथम, इंदु बीए प्रथम की छात्रा ने 5वां स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी चुटकुले प्रतियोगिता में नमिता ने तीसरा, हरियाणवी स्किट में सेंकेंड बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता। प्राचार्य डॉ. रणवीर कौशल ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी नए कीर्तिमान स्थापित करने की प्रेरणा दी। सीनियर प्रोफेसर डॉ. राजेश श्योकंद ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनकी हौसला अफजाई की। इस मौके पर सभी शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed