{"_id":"67572e52f0d46ac7870bd103","slug":"revision-of-voter-list-for-napa-julana-elections-begins-jind-news-c-199-1-sroh1006-126861-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नपा जुलाना चुनाव के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नपा जुलाना चुनाव के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू
Mon, 09 Dec 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
जींद। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सफीदों नगर पालिका के वार्ड-14 में होने वाले उपचुनाव और जुलाना नगरपालिका के आम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की बैठक ली।
चुनाव के दौरान किए जाने वाले चुनाव खर्च से संबंध में जरूरी निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा, डीएमसी गुलजार मलिक, डीआईओ सुषमा देशवाल, कृष्ण नागपाल, रविंद्र सिंह मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को आश्वस्त करते हुए कहा कि आयोग के दिए गए निर्देशों का पालन किया जा रहा । इस जिले में सफीदों नगरपालिका के वार्ड नंबर-14 में उपचुनाव तथा जुलाना नगरपालिका का चुनाव होना है।
विज्ञापन
उनकी तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित नगरपालिका के अधिकारियों को बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार नगर पालिका जुलाना के आम चुनाव और नगर पालिका सफीदों के वार्ड 14 के उपचुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण में नवीनीकरण का कार्य शुरू हो गया है। यह प्रक्रिया 9 दिसंबर से छह जनवरी तक चलेगी। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार कराने या आपत्ति दर्ज की जा सकेगी।
22 जनवरी 2024 को प्रकाशित प्रारंभिक मतदाता सूची के आधार पर यह प्रक्रिया हो रही है। नगर पालिका जुलाना और सफीदों वार्ड 14 में रहने वाले वे नागरिक, जो 1 जनवरी 2024 तक 18 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं, अपना नाम सूची में जुड़वा सकते हैं। यदि किसी का नाम छूट गया है, कोई गलती हो या किसी का नाम गलत तरीके से जुड़ गया हो तो वह शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
नगर पालिका जुलाना के लिए रिवाइजिंग अथॉरिटी के रूप में जुलाना के उपमंडल अधिकारी अनिल दून और सफीदों के लिए उपमंडल अधिकारी मनीष फोगाट को जिम्मेदारी दी गई है। इनके साथ जुलाना में तहसीलदार शालिनी लाठर और सफीदों में नायब तहसीलदार विकास कुमार सहायक रिवाइजिंग अथॉरिटी होंगे।