फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Review meeting regarding preparations for Developed India Youth Parliament 2025

Jind News: विकसित भारत युवा संसद 2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक

Sat, 08 Mar 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 08 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Review meeting regarding preparations for Developed India Youth Parliament 2025
07जेएनडी06-राजकीय महाविद्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लेते स्टाफ सदस्य। स्रोत कॉलेज
जींद। 16 और 17 मार्च को होने वाले विकसित भारत युवा संसद की तैयारियों को लेकर राजकीय महाविद्यालय में समीक्षा बैठक प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्राचार्य ने पंजीकरण प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए निर्णय लिया कि माई भारत पोर्टल पर अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड दृष्टिकोण अपनाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के निष्पक्ष और सुचारू संचालन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विशेषज्ञों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और शिक्षाविदों को शामिल करने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी जिम्मेदार व्यक्तियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध रूप से आवश्यक निर्देश और रिमाइंडर भेजे, ताकि विकसित भारत युवा संसद का आयोजन प्रभावी ढंग से किया जा सके। बैठक में उप प्राचार्य मुनीष कुमार और हरप्रीत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed