फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Returned from America with family after 15 years, but dead body reached home

Jind News: 15 साल बाद अमेरिका से परिवार के साथ लौटे, लेकिन घर पहुंचा शव

Sun, 28 Jan 2024 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Returned from America with family after 15 years, but dead body reached home
दुर्घटना के बाद टूटी पड़ी गाड़ी।
नरवाना (जींद)। 15 साल बाद अमेरिका से पंजाब के संगरूर जिले के बहादुरपुर में अपने परिवार के साथ जा रहे व्यक्ति की उझाना गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि परिवार के मां, पत्नी, बहन समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को पंजाब के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट से किराये की ट्रैवलिंग मिनी बस में सवार होकर परिवार अपने गांव पंजाब में जा रहा था। जब उनकी गाड़ी उझाना गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक के साथ टक्कर हो गई। गढ़ी थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल नरवाना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन



गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के बहादुरपुर निवासी जगदेव सिंह ने बताया कि उसका बेटा सतिंद्रपाल पिछले 15 साल से अमेरिका में अपने परिवार के साथ रहता था। वह शनिवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा था। वहां से ट्रैवलिंग की गाड़ी में अपने गांव बहादुरपुर आ रहा था। इसमें परिवार के आठ सदस्य थे। जब यह गाड़ी उझाना गांव के पास नेशनल हाईवे पर पहुंची तो इसकी ट्रक के साथ टक्कर हो गई। इसमें सवार आठ सवारियों में से 43 वर्षीय सतिंद्रपाल को गंभीर चोटें आईं, जिसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों को नरवाना के अस्पताल से पीजीआई अग्रोहा रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उन सभी को पटियाला के एक निजी अस्पताल में ले गए। अमेरिका से सतिंद्रपाल परिवार में 28 जनवरी को होने वाली शादी समारोह में शिरकत करने के लिए आए थे, जिसके चलते अब परिवार की खुशियां भी मातम में बदल गई।
विज्ञापन




परिवार के चार सदस्य लेने गए थे परिवार को



इसमें गाड़ी चालक के साथ सतिंद्र की साली दलजीत कौर, बहन गुरमीत कौर व भांजा नवकरण बहादुरपुर से सतिंद्रपाल के परिवार को लेने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर गए थे। वहां उनको गाड़ी में बैठाकर जब यह वापस आए तो नरवाना से थोड़ा आगे हाइवे पर ट्रक व ट्रैवलर गाड़ी की टक्कर हो गई। सतिंद्रपाल अमेरिका में मां मलकीत कौर, पत्नी अमरजीत कौर व एक लड़की व लड़के के साथ रह रहा था। यह सभी 28 जनवरी को परिवार में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली की तरफ से 8 सवारियां लेकर गाड़ी पंजाब के संगरूर जिले के बहादरपुर जा रही थी। उझाना गांव के पास दिल्ली पटियाला नेशनल हाइवे पर एक ट्रक के साथ ट्रैवलर की टक्कर हो गई। इसमें सवार 8 सवारियों में से एक की मौत हो गई। गढ़ी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

-सुरेश कुमार एसएचओ गढ़ी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed