फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Retired Patwari arrested after four years for taking bribe of Rs. 2000

Jind News: दो हजार रिश्वत लेने के आरोप में चार साल बाद सेवानिवृत्त पटवारी गिरफ्तार

Fri, 05 Jul 2024 04:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 05 Jul 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Retired Patwari arrested after four years for taking bribe of Rs. 2000
जींद। खटकड़ गांव में जमीन का इंतकाल करवाने की एवज में दो हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोपी सेवानिवृत्त पटवारी को विजिलेंस की टीम ने काबू कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

2019 में खटकड़ गांव निवासी सतीश ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया था कि वह दिल्ली में रहता है। उसकी गांव में जमीन है, जिसका वह इंतकाल करवाने के लिए आया था। इसके लिए वह नरवाना निवासी पटवारी सुभाष चंद्र से मिला तो उसने उसके कई चक्कर कटवाए। बाद में उसने दो हजार रुपये इंतकाल करवाने के नाम पर मांगे। इसकी उसने रिकॉर्डिंग कर ली थी। उसने पटवारी को दो हजार रुपये देकर जमीन का इंतकाल करवा लिया। इसके बाद पटवारी की शिकायत विजिलेंस को दे दी। इसमें सबूत के तौर पर मोबाइल में की पटवारी के दो हजार रुपये की राशि लेने की बात की रिकॉर्डिंग विजिलेंस को दे दी। विजिलेंस ने इस रिकॉर्डिंग में दर्ज हुई आवाज के सैंपल की जांच करवाई। जांच रिपोर्ट में पटवारी सुभाष चंद्र की आवाज मैच हुई। इसके आधार पर वीरवार को विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस के थाना प्रभारी पीएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी पटवारी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed