फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rest house will be constructed in Danoda: Dushyant Chautala

दनौदा में विश्राम गृह का किया जाएगा निर्माण : दुष्यंत चौटाला

Fri, 23 Jun 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 23 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Rest house will be constructed in Danoda: Dushyant Chautala
22जेएनडी38: सर्वजातिय बिनैन खाप चबूतरे पर आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। गांव दनौदा कलां में आधुनिक सुविधाओं से लैस विश्राम गृह का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए जमीन ई-भूमि पोर्टल पर उपलब्ध करवाएं। ये बातें उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वीरवार को दनौदा कलां गांव के सर्वजातीय बिनैन खाप के चबूतरे पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहीं।
उपमुख्यमंत्री दनौदा कलां के अलावा कालवन, ढाबी टेक सिंह, गढी, कोयल, गुरसर, अम्बरसर समेत आधा दर्जन गांवों का दौरा किया। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दनौदा कलां से रसीदां तक सड़क निर्माण का कार्य 24 घंटे में शुरू करवाया जाए। गांव में गलियों व नालियों को पक्का करने के लिए तुरंत एस्टीमेट बनवाकर उनके पास भिजवाएं। दनौदा कलां में बनने वाला विश्राम गृह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। उपमुख्यमंत्री ने गांव में ई-लाईब्रेरी बनवाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि यह ई-लाईब्रेरी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी, जिसमें इंटरनेट, कम्पयूटर, ई-बुक, वाईफाई, जैसी सुविधाएं बच्चों के लिए उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने गांव में बने तीर्थ का केडीबी से जीर्णोद्धार करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को उनकी फसल का पूरा मुआवजा समय पर देने का काम किया है और आगे भी गठबंधन सरकार किसान व कमेरे वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करती रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज सरसों का मूल्य पूरे भारत में हरियाणा में सबसे ज्यादा है और आज किसान को अपनी जमीन की जमाबंदी के लिए चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज आम आदमी अपनी जमाबंदी को ऑनलाइन तुरंत निकलवा सकता है। कहा कि प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में 1000 से ज्यादा ई-लाईब्रेरी स्वीकृत की है। इससे हमारे बच्चे आज प्रतियोगिता परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने गांव धमतान निवासी मंजू नैन को 10 हजार फुट की ऊंचाई से स्काई ड्राइविंग करने पर सम्मानित किया। गांव दनौदां कला में सर्वजातीय बिनैन खाप चबूतरे के प्रांगण में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ढाबीटेकसिंह गांव में कम्यूनिटी सेंटर व ग्राम सचिवालय बनाने की घोषणा की। इसकी ग्रामीणों ने मांग की थी। उन्होंने कहा कि गांव से धमतान साहिब तक जाने वाली सड़क को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। उन्होंने गांव में बिजली की तारों को तुरंत ठीक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने गांव में पीने की पानी की अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।


ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उनके साथ जजपा के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन राजेंद्र लितानी, नरवाना के एसडीएम अनिल कुमार दून, डीएसपी अमित भाटिया, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक निशांत राठी, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता राजकुमार नैन, बिट्टू नैन, नफे सिंह, मिया सिंह सिहाग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed