जींद। इंप्लाइज कॉलोनी के पीछे भगत सिंह कॉलोनी के लोग सोमवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर में पहुंचे और उन्होंने डीसी मोहम्मद इमरान रजा से मकानों के ऊपर से गुजर रहे तारों को हटवाने की मांग की है। कॉलोनीवासी राजबाला, रमन, रिंकू, उर्मिला, रेखा, जगबीर, जोगिंद्र, सुमित, जगिंद्र ने बताया कि भगत सिंह कॉलोनी जो कि वैध है।
कॉलोनी में एक बिजली की लाइन गुजरती है। इस लाइन से कॉलोनी वासियों को कोई फायदा नहीं है क्योंकि यह लाइन खेतों की है। इस लाइन के तार जर्जर हालात में है। कई बार टूट भी चुके हैं। यह समस्या कई बार अधिकारियों के सामने भी रखी गई, लेकिन सामधान नहीं हुआ।
उन्होंने डीसी से गुहार लगाई कि इस लाइन को कॉलोनी से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करवाया जाए, ताकि भविष्य में कोई जान-माल की हानि न हो।