{"_id":"69f8e874c443ca945a070ae4","slug":"researcher-sapna-identifies-e-satisfaction-as-the-foundation-of-online-shopping-jind-news-c-199-1-jnd1010-152824-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शोधार्थी सपना ने ई-संतुष्टि को बताया ऑनलाइन शॉपिंग का आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शोधार्थी सपना ने ई-संतुष्टि को बताया ऑनलाइन शॉपिंग का आधार
विज्ञापन
04जेएनडी28: शोधर्थी सपना को सम्मानित करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. अजमेर सिंह और अन्य। स्रोत विवि
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग में शोधार्थी सपना का पीएचडी वाइवा संपन्न हुआ। वाइवा के दौरान सपना ने अपने शोध विषय का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण दिया और परीक्षकों की ओर से पूछे गए विश्लेषणात्मक प्रश्नों के तार्किक उत्तर देकर विषय-वस्तु पर गहरी पकड़ का परिचय दिया।
सपना के शोध के निष्कर्षों में यह महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया कि ऑनलाइन खरीद व्यवहार को प्रभावित करने में उत्पाद चयन, सुविधा और बचत जैसे कारक विशेष भूमिका निभाते हैं। अध्ययन के अनुसार, ई-संतुष्टि का उपभोक्ताओं के पुन खरीद व्यवहार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यानी ग्राहक संतुष्टि का स्तर जितना अधिक होगा, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दोबारा खरीदारी की संभावना उतनी ही बढ़ जाएगी।
इसके अलावा, अधिकांश उपभोक्ता उत्पाद गुणवत्ता, भुगतान विकल्प और रिटर्न पॉलिसी जैसे पहलुओं से संतुष्ट पाए गए। विभागाध्यक्ष प्रो. अजमेर सिंह ने कहा कि यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम और अनुसंधान के प्रति समर्पण का परिणाम है। यह शोध भविष्य में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के लिए उपभोक्ता व्यवहार समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगा। इस अवसर पर विभाग के संकाय सदस्य, शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे।