फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Request for correction of class timetable

Jind News: कक्षाओं की समय-सारणी दुरुस्त करने की मांग

Wed, 12 Aug 2026 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Request for correction of class timetable
11जेएनडी24: सीआरएसयू में मांगों को लेकर किसान संगठन के विद्यार्थी ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत: संग
जींद। किसान छात्र एकता संगठन ने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कक्षाओं की समय-सारणी और शिक्षण व्यवस्था को व्यवस्थित करने की मांग की है। संगठन की ओर से कुलपति के नाम ओएसडी डॉ. विजय कुमार को मांग-पत्र सौंपकर निर्धारित समय पर कक्षाएं शुरू करवाने और उपस्थिति व्यवस्था को बेहतर करने की मांग की गई। संगठन के उपप्रधान अभिषेक जुलाना ने कहा कि कई बार स्थायी शिक्षक निर्धारित समय पर कक्षाओं में नहीं पहुंचते। इससे बाद में आने वाले अनुबंध और पार्ट-टाइम शिक्षकों के साथ संबंधित क्लेरिकल स्टाफ की कार्यप्रणाली भी प्रभावित होती है। इसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और कक्षाओं की नियमितता पर पड़ता है। यूनिवर्सिटी कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद सैनी ने मांग की कि सुबह नौ से 10 बजे और 10 से 11 बजे तक स्थायी शिक्षकों की कक्षाएं अनिवार्य रूप से लगाई जाएं। इसके बाद अनुबंध और पार्ट-टाइम शिक्षकों की कक्षाएं निर्धारित की जाएं। महासचिव नकुल सिंहमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed