{"_id":"600dba658ebc3e32f33c9d3c","slug":"republic-day-celebrations-will-now-be-held-in-police-line-instead-of-eklavya-stedi-jind-news-rtk592408074","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकलव्य स्टेडिमय की जगह अब पुलिस लाइन में होगा गणतंत्र दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकलव्य स्टेडिमय की जगह अब पुलिस लाइन में होगा गणतंत्र दिवस समारोह
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की फुल ड्रेस रिहर्सल में हरियाणवी गीत पर नृत्य करतीं छात्राएं। संवाद।
- फोटो : Jind
किसान आंदोलन के चलते प्रशासन ने इस बार गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस लाइन में मनाने का फैसला लिया है। रविवार को समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल भी पुलिस लाइन में ही हुई। हालांकि अब तक यह कार्यक्रम एकलव्य स्टेडियम में होता रहा है। रविवार को फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते गोहाना रोड पर पुलिस सुरक्षा चाक-चौबंद रही। इसके चलते पुलिस द्वारा चक्की मोड़ पर ही नाका लगाकर वाहनों को अर्बन एस्टेट के रास्ते निकाला गया। दूसरी ओर गोहाना रोड पर जेल के पास स्थिति नाके से वाहनों को वापस भेजा गया। इसके बाद इन वाहनों को नए बाईपास से सफीदों रोड होते हुए शहर में आना पड़ा।
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। एसडीएम राजेश कुमार ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इससे पूर्व उन्होंने स्थानीय गोहाना रोड पर बने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर डीएमसी सुशील कुमार, नगराधीश दर्शन यादव, जीएम रोडवेज बिजेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी मदन चोपड़ा मौजूद रहे।
एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस को भव्य तरीके से मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में डीसी डॉ. आदित्य दहिया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटे कर्मियों को निर्देश दिए कि वह अपनी ड्यूटी को पूरे कर्तव्य एवं निष्ठा के साथ निभाना सुनिश्चित करें। रिहर्सल के बाद अधिकारियों व प्लाटून कमांडरों को निर्देश दिए कि सभी टीमों द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य बनाने के लिए काफी मेहनत की जा रही है।
विज्ञापन
परेड में आठ टुकड़ियां ले रहीं भाग
फुल ड्रेस की फाइनल रिहर्सल में परेड का नेतृत्व डीएसपी जितेंद्र खटकड़ ने किया। परेड में हरियाणा पुलिस, हरियाणा पुलिस (महिला), जिला होमगार्ड, एनसीसी स्वयंसेवक, जवाहर नवोदय विद्यालय, न्यू प्रगति स्कूल डाहौला तथा राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक विद्यालय स्कूल की टुकड़ियां शामिल हुईं। सुप्रीम स्कूल के बच्चों द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुत दी गई। पीटी शो में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनके अलावा बच्चों द्वारा योगा की भी प्रस्तुति दी गई।
उचाना में दस स्कूल के 278 विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति
गणतंत्र दिवस से पहले उचाना कपास मंडी में फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। दस स्कूल के 278 विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण रामचरण शर्मा ने करके की। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा पुलिस सशस्त्र बल द्वारा तिरंगे को सलामी की गई। मार्च पोस्ट में एनसीसी सीनियर आरजीएम उचाना, एनसीसी जूनियर जीएसएसएस उचाना कलां, गाइड प्लाटून जीजीएसएस उचाना मंडी, एसपीसी प्लाटून जीएसएसएस उचाना कलां, भारत स्काउट गाइड शिवानियां पब्लिक स्कूल उचाना, लोकतंत्र के प्रहरी बाबा प्रेमनाथ खेल अक ादमी, आकर्षक बैंड प्लाटून शिक्षा भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल छात्तर की रही।
नरवाना में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। नरवाना की नई अनाज मंडी मेला ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह में एसडीएम सुमित सिहाग ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने रविवार को फाइनल रिहर्सल के निरीक्षण के बाद कहा कि मेला ग्राउंड में 24 जनवरी को गणतंत्र दिवस के सिलसिले में फुल ड्रेस अंतिम रिहर्सल हुई। नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने पूरी रिहर्सल का अवलोकन किया और कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुतियों के टीम प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

तैयारियों का जायजा लेते एसडीएम राजेश कुमार। संवाद - फोटो : Jind