फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Reports of 95 people came, 51 new infected were found

Jind News: 95 लोगों की रिपोर्ट आई, 51 नए संक्रमित मिले

Wed, 26 Apr 2023 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 26 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Reports of 95 people came, 51 new infected were found
जींद। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बहुत तेज हो गई है। अब तक संक्रमण दर ने सारे रिकाॅर्ड तोड़ दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को 95 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई है। इनमें से 51 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमण की यह दर साढ़े 53 प्रतिशत है, जो आज तक इतनी तेजी से नहीं बढ़ी। मंगलवार को 28 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं, इस समय जिले में सक्रिय केसों की संख्या 96 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. विजेंद्र ढांडा ने बताया कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 360 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए आरटीपीसीआर लैब उचाना में भेजे गए हैं। वहीं 95 लोगों की जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली है। इनमें से 51 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग अब तक पांच लाख 40 हजार 694 लोगों के सैंपल ले चुका है। इनमें से 25 हजार 805 लोग संक्रमित मिले हैं। अब तक जिले में 553 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। जिले के 25 हजार 156 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं। मंगलवार को भी 28 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। जिले में इस समय 96 एक्टिव केस हैं। सभी लोगों को उनके घरों पर ही क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन


ठीक होने वालों की संख्या भी अच्छी
जिस दर से इस बार कोरोना संक्रमण फैल रहा है, वह दर बहुत ज्यादा है, लेकिन अच्छी बात यह है कि ठीक होने वालों की संख्या भी काफी अधिक है। मंगलवार को 51 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं 28 लोग ठीक भी हुए हैं। सोमवार को पांच लोग संक्रमित मिले थे लेकिन ठीक होने वालों की संख्या 26 थी। रविवार को एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी, लेकिन ठीक होने वालों की संख्या 40 थी। इससे साफ है कि लोगों को ज्यादा घबराने की बजाय केवल सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कोरोना वायरस बार-बार अपना स्वरूप बदलता रहता है। लोगों को मास्क लगाए रखने तथा शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने की जरूरत है। कोरोना वायरस फिलहाल काफी कमजोर है। यदि लोग सावधानी बरतेंगे तो कोरोना संक्रमण अपने आप खत्म हो जाएगा। लोगों को घबराने की नहीं बल्कि सावधानी रखने की जरूरत है।
--डॉ. मंजू कादियान, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed