फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   repaire pipline, govt team, jind

स्वास्थ्य विभाग टीम ने पाइप लाइन लीकेज को किया ठीक

Thu, 06 Oct 2016 12:48 AM IST
jind
jind Updated Thu, 06 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
repaire pipline, govt team, jind
कैरखेड़ी गांव में पाइप लाइन लीकेज को ठीक करते हुए। - फोटो : bureau
कैरखेड़ गांव में कई लोगों के संदिग्ध बीमारी की चपेट में आने के मामले में स्वास्थ्य विभाग के बाद अब जन स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में दौरा करके गांव में पांच जगह पर पेयजल के लिए बिछाई पाइप लाइन में पांच जगह पर लीकेज पाई गई थी। इन्हीं लीकेज के माध्यम से पेयजल में सीवरेज का गंदा पानी मिलकर घरों में पहुंच रहा था। इसके कारण लोगों में उल्टी, दस्त व डायरिया फैल रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पेयजल की सप्लाई की लीकेज की रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन के पास भेजी थी। इसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार सुबह ही कैरखेड़ी गांव में पहुंची गई। जहां पर जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पेयजल लाइन का सर्वे किया और जहां पर भी लीकेज दिखाई दी वहां पर मिट्टी को खोदकर लाइन को दोबारा से दुरुस्त किया गया और जहां पर गंदा पानी पेयजल पाइप लाइन पर खड़ा था उस जगह पर मिट्टी डाली गई।
विज्ञापन


महिला की हो चुकी है मौत
जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अजमेर, रामफल, मुनिया, पप्पू, कर्णा के मकान के आगे पेयजल सप्लाई की लाइन लीकेज मिली। जहां से पेयजल के अंदर गंदा पानी मिल रहा था। जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि गांव में पेयजल सप्लाई के लिए लाइन बिछाई गई उसमें ग्रामीण एक्सपर्ट की बजाए खुद ही पानी का कनेक्शन कर लेते हैं। इसके कारण लाइन में लीकेज रह जाती है और उसके बाद गंदा पानी पेजयल में मिल जाता है।
विज्ञापन


जन स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची है। जहां पर विभाग के कर्मचारियों ने जहां पर भी पाइप लाइन में लीकेज मिली है उसको मिट्टी खोदकर ठीक किया गया है। बीमारी फैलने से पहले भी लीकेज की समस्या के बारे में विभाग को अवगत करवाया था, लेकिन विभाग हरकत में नहीं आया। बीमारी फैलने के बाद जन स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। पूरे दिन जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पेयजल सप्लाई को दुुरुस्त करने में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेंद्र सिंह, सरपंच कैरखेड़ी

गांव में काफी समय से पेयजल में गंदा पानी आ रहा था। गंदा पानी पीने के चलते लोग बीमार हो रहे थे। मजबूरी में महिलाएं नलकूपों से पानी लाने पर मजबूर है। विभाग को समय-समय पर पाइप लाइन की जांच करते रहना चाहिए।
- रेखा, महिला कैरखेड़ी

कैरखेड़ी गांव में अहिरका से पेयजल की सप्लाई होती है। जलघर की काफी दूरी होने के कारण पाइप लाइन के बीच में ही कही न कही गंदगी मिल जाती है। इसलिए गांव के अंदर ही जलघर की स्थापना की जाए, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ जल मिल सके।

- देशराज, ग्रामीण

गांव कुछ लीकेज थी, जो जन स्वास्थ्य विभाग की लाइन में नहीं होकर उपभोक्ताओं की लाइन में थी। इसके बावजूद मामला सामने आने के बाद जन स्वास्थ्य विभाग ने लाइन को ठीक कर दिया है।
- बीपी शर्मा, एक्सईएन जन स्वास्थ्य विभाग।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed