फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Removed 20 thousand rupees by tampering with bank account

बैंक खाते के साथ छेड़छाड़ कर निकाले 20 हजार रुपये

Mon, 21 Dec 2020 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Removed 20 thousand rupees by tampering with bank account
श्यामनगर के रहने वाले युवक के बैंक खाते से छेड़छाड़ कर 20 हजार रुपये निकालने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

श्यामनगर निवासी नीरज ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 दिसंबर को वह श्मशानघाट के पास स्थित पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने गया था। उस समय एटीएम के केबिन में दो युवक खड़े थे। दोनों युवक एटीएम के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। वह अपने खाते से 20 हजार रुपये निकालकर घर चला आया। जब वह रुपये निकाल रहा था तो युवकों ने उसका पिन कोड नोट कर लिया था। 19 दिसंबर को उसका एटीएम कार्ड ब्लॉक मिला और उसके खाते से दो बार में 10-10 हजार रुपये निकाले जाने के मैसेज आए। इसके बाद वह संबंधित बैंक पहुंचा और खाते की डिटेल निकलवाई। उसने आरोप लगाया कि उसके बैंक खाते से दो युवकों ने ही राशि निकाली है। जांच अधिकारी नवजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात युवकों के खिलाफ बैंक खाते के साथ धोखाधड़ी कर राशि निकाले के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed