फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Religious Diwan punished on Baisakhi, Sangat Nihal listening to Gurbani

बैसाखी पर सजा धार्मिक दीवान, गुरबाड़ी सुन संगत निहाल

Fri, 15 Apr 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Religious Diwan punished on Baisakhi, Sangat Nihal listening to Gurbani
रागी जत्था गुरबाणी कीर्तन करते हुए। - फोटो : Jind
जींद। बैसाखी को वीरवार को खालसा साजना दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में विशेष धार्मिक दीवान सजाया गया। इस दौरान गुरबाणी का गायन किया गया। श्रद्धालुओं ने श्री सुखमणि साहिब का जाप किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब के रागी जसबीर सिंह, हरदीप सिंह व कर्मजीत सिंह के रागी जत्थे ने गुरबाणी का गायन कर संगतों को निहाल किया। इसके बाद सिंह सभा गुरुद्वारा भारत सिनेमा रोड के प्रधान ग्रंथी भाई सतबीर सिंह ने अपने कथा प्रवचन में बैसाखी त्यौहार की महत्ता बताई। गुरुघर के प्रवक्ता बलविंद्र सिंह ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने आज ही के दिन आनंदपुर साहिब में पंज प्यारों को अमृत पान करके सिंह सजा कर खालसा पंथ की स्थापना की गई थी। संगतों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के रखे गए अखंड पाठ का भोग डाला। इसके बाद सुखमणि सेवा सोसायटी के सेवादारों ने श्रीसुखमणि साहिब का जाप किया और शब्द कीर्तन गायन हुआ। रागी जत्थे ने गुरबाणी के माध्यम से बताया कि सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह ने बैसाखी के दिन ही आनंदपुर साहिब में वर्ष 1699 में खालसा पंथ की नींव रखी थी।
विज्ञापन

खालसा का अर्थ है शुद्ध, पावन या पवित्र। खालसा पंथ की स्थापना के पीछे गुरु गोबिंद सिंह का मुख्य लक्ष्य लोगों को तत्कालीन मुगल शासकों के अत्याचारों से मुक्त कर उनके धार्मिक, नैतिक और व्यावहारिक जीवन को श्रेष्ठ बनाना था। इस पंथ के द्वारा गुरु गोबिंद सिंह ने लोगों को धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव छोड़ कर इसके स्थान पर मानवीय भावनाओं को आपसी संबंधों में महत्व देने की भी दृष्टि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed