फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Relief to passengers...Now Ludhiana-Jakhal passenger train will run till Jind

Jind News: यात्रियों को राहत...लुधियाना-जाखल पैसेंजर ट्रेन अब जींद तक चलेगी

Sun, 02 Aug 2026 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Relief to passengers...Now Ludhiana-Jakhal passenger train will run till Jind
फोटो 02जेएनडी12-रेलवे जंक्शन जींद, जहां तक लुधियाना-जाखल पैसेंजर ट्रेन का विस्तार किया गया है।
जींद। पंजाब और हरियाणा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने दैनिक लुधियाना-जाखल पैसेंजर ट्रेन का विस्तार जींद तक करने को मंजूरी दे दी है। अब यह ट्रेन लुधियाना से सीधे जींद तक चलेगी। हालांकि अभी रेलवे की ओर से नई समयसारिणी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

रेल मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ट्रेन संख्या 54054 अब लुधियाना से जींद तक चलेगी जबकि ट्रेन संख्या 54053 जींद से लुधियाना के लिए रवाना होगी। अभी तक यह ट्रेन केवल लुधियाना और जाखल के बीच ही संचालित होती थी।
विज्ञापन

ट्रेन के जींद तक विस्तार होने से यात्रियों को सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि उन्हें जाखल स्टेशन पर ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे यात्रा का समय बचेगा और पंजाब-हरियाणा के बीच रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार के बाद ट्रेन का सफर करीब 128 किलोमीटर से बढ़कर 200 किलोमीटर हो जाएगा। रेलवे ने जाखल और जींद के बीच आने वाले सभी स्टेशनों पर ट्रेन का व्यावसायिक ठहराव देने का भी फैसला किया है। इससे आसपास के गांवों और कस्बों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस कदम का उद्देश्य क्षेत्रीय रेल संपर्क को मजबूत करना है। ट्रेन सेवा बढ़ने से नौकरी, पढ़ाई, इलाज और व्यापार के लिए यात्रा करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। अब यात्रियों को कम परेशानी के साथ पंजाब और हरियाणा के बीच सफर करने का विकल्प मिलेगा।

वर्जन
लुधियाना-जाखल पैसेंजर ट्रेन का विस्तार जींद तक करने की मंजूरी का पत्र अभी तक उनके पास नहीं आया है। जैसे ही आएगा उसके अनुसार ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
-जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed