फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Relief from rain, wind increased trouble

Jind News: बारिश से राहत, हवा ने बढ़ाई आफत

Thu, 04 Jul 2024 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 04 Jul 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Relief from rain, wind increased trouble
03जेएनडी39 : सफीदों रोड पर तेज हवा के कारण पेड़ गिरने से लगा जाम। संवाद
जींद। बुधवार को मौसम दिनभर करवट बदलता रहा। दोपहर बाद तक मौसम में बनी उमस तथा गर्मी ने लोगों को बेहाल रखा। शाम को हलकी बारिश के कारण लोगों को काफी राहत मिली। इससे मौसम सुहाना हो गया। वहीं, तेज हवा के कारण सफीदों मार्ग पर पेड़ टूटने से यातायात व्यवस्था बाधित हुई।
विज्ञापन

तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रर्ता 74 प्रतिशत तथा हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


बुधवार को दिन का आगाज आकाश में छाए बादलों के साथ हुआ। दिन चढ़ने के साथ मौसम में जबरदस्त उमस बन गई। इससे लोगों को काफी परेशान किया। दोपहर बाद घने बादल भी छाए। बावजूद इसके उमस ज्यों की त्यों बनी रही। शाम करीब साढ़े चार बजे के बाद मौसम ने करवट ली और हवा के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई जो बाद में हलकी बारिश में तब्दील हो गई। करीब 20 मिनट की बारिश ने गर्मी तथा उमस से राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छी बारिश की दरकार : प्री मानसून की बारिश के बाद से धान रोपाई ने रफ्तार पकड़ी हुई है। मानसून के दस्तक देने के बाद से जिले में अच्छी बारिश नही हुई है। किसानों का कहना है कि उमस का फसलों पर विपरित प्रभाव पड़ता है। अगर अच्छी बारिश हो जाती है तो फसलों को काफी फायदा होगा।
एक घंटे तक बाधित रहा जींद-सफीदों मार्ग

शाम को हुई बारिश के साथ तेज हवा आने से सफीदों मार्ग पर लोहचब गांव के पास कुछ पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। इससे लगभग एक घंटे तक जींद-सफीदों मार्ग बाधित रहा। जब यह पेड़ टूटे तो यहां से एक सहकारी समिति की बस गुजर रही थी। गनीमत रही कि बस की गति बहुत कम थी और पेड़ गिरते दख चालक ने बस को रोक लिया। पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया और वाहनों की कतार गई। काफी प्रयासों के बाद इन पेड़ों को रास्ते से हटाया गया और वाहनों को निकाला गया। रास्ता जाम होने से यहां वाहन चालकों को भी काफी परेशानी हुई।


मानसून के कमजोर होने के कारण जिले में बारिश नहीं हुई थी। अब फिर से मानसून की सक्रियता बढ़ी है। अब अच्छी बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहने तथा बारिश की संभावना है। धान रोपाई का अच्छा समय है।
-डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed