फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Relief for passengers... Katra-Dadar special train to run via the Jind route.

Jind News: यात्रियों को राहत...कटरा–दादर स्पेशल ट्रेन जींद रूट से होकर गुजरेगी

Sat, 06 Jun 2026 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Relief for passengers... Katra-Dadar special train to run via the Jind route.
05जेएनडी22-रेलवे जंक्शन जींद, जहां से स्पेशल ट्रेन आवागमन करेगी। संवाद - फोटो : डिब्बी में तेल डालने के बाद झुलसी महिला। संवाद
जींद। ट्रेन नंबर 04693-94 श्री माता वैष्णो देवी–दादर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को जींद से होकर चलाया जाएगा। यह ट्रेन समर स्पेशल के तौर पर चलाई जा रही है, जो सात और 14 जून को श्री माता वैष्णो देवी से तथा नौ और 16 जून को दादर से दो-दो चक्कर लगाएगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 04694 श्री माता वैष्णो देवी कटरा धाम से सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर चलकर जम्मूतवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, धुरी, जाखल होते हुए शाम 5 बजकर 8 मिनट पर जींद पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, रींगस, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, रतलाम और सूरत होते हुए रात 10 बजकर 40 मिनट पर दादर पहुंचेगी।
विज्ञापन

वहीं, ट्रेन नंबर 04693 रात 12 बजकर 15 मिनट पर दादर से रवाना होकर उसी मार्ग से वापसी यात्रा करेगी और अगले दिन रात 12 बजकर 38 मिनट पर जींद पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन जाखल, धुरी, जालंधर, पठानकोट और जम्मूतवी होते हुए लगभग सुबह एक बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। गर्मी की छुट्टियों के कारण इस समय लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने यह समर स्पेशल ट्रेन शुरू की है।


वर्जन
श्री माता वैष्णो देवी–दादर स्पेशल ट्रेन के जींद से होकर गुजरने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही सूचना प्राप्त होगी उसी के अनुसार आवश्यक व्यवस्था कर ली जाएगी। -जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article