फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Relatives met DSP to rescue the arrested students

गिरफ्तार छात्रों को छुड़ाने के लिए डीएसपी से मिले परिजन

Sat, 09 Apr 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Relatives met DSP to rescue the arrested students
डीएसपी धर्मबीर खर्ब से मिलने जाते विद्यार्थियों के परिजन। - फोटो : Jind
जींद। शिक्षण संस्थानों तक रोडवेज की बसें चलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को बस अड्डे पर ताला लगाकर हाईवे पर जाम लगाने और एक बस के शीशे तोड़कर चालक से मारपीट के मामले में गिरफ्तार विद्यार्थियों के परिजन शनिवार को डीएसपी धर्मवीर खर्ब से मिले। परिजनों ने विद्यार्थियों को छोड़ने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

बस अड्डे के गेट पर ताला लगाकर व नेशनल हाईवे पर जाम लगाके अलावा विद्यार्थियों ने पथराव कर एक बस के शीशे तोड़ दिए थे और चालक से मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने 14 विद्यार्थियों को मौके से ही गिरफ्तार किया था और लगभग 100 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस विवाद के बाद शनिवार को गिरफ्तार विद्यार्थियों के अभिभावक डीएसपी कार्यालय पहुंचे और वहां पर डीएसपी से विद्यार्थियों को छुड़वाने की गुहार लगाई। इस दौरान परिजनों ने डीएसपी से कहा कि विद्यार्थियों ने जायज मांग को पूरा करवाने के लिए विरोध प्रदर्शन करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने हिंसात्मक आंदोलन किया जो गलत है। डीएसपी ने अभिभावकों को विद्यार्थियों की कानूनी रूप से जमानत करवाकर छुड़वाने की बात कही। इसके बावजूद डीएसपी ने आश्वासन दिया कि किन विद्यार्थियों का कितना दोष है। वह इस मामले की जांच करेंगे। जांच के दौरान जो विद्यार्थी हंगामे के दोषी मिलेंगे उन पर कार्रवाई होगी, जबकि निर्दोष को जांच में मामले से बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन

पकड़े गए थे ये विद्यार्थी
बस अड्डे पर हंगामा करने पर चौदह विद्यार्थियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनमें जजवंती निवासी आशीष, खटकड़ निवासी बंटी, बरसोला निवासी नरेंद्र, हैबतपुर निवासी विनय, शहर की अजमेर बस्ती निवासी विजय, सेढ़ा माजरा निवासी नवीन, बाल्मीकि मोहल्ला निवासी मोहित, मालवी गांव निवासी तुषार, गतौली निवासी दीपक, बोहतवाला निवासी अक्षय, जांज कला गांव निवासी साहिल, अभिषेक, मुआना निवासी आशु और ढाठरथ निवासी राहुल शामिल हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed