फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Relatives blocked the bus stand for the arrest of the accused

Jind News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने बस अड्डे पर लगाया जाम

Sun, 04 Jun 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 04 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Relatives blocked the bus stand for the arrest of the accused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। शहर के पुराना बस अड्डे पर दिनदहाड़े अनीश की हुई हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शनिवार को भिवानी रोड स्थित ईगराह बस अड्डे पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर पहले ही दल-बल के साथ पहुंची सीआरएसयू चौकी इंचार्ज मोनिका ने परिजनों को समझाया।
चौकी इंचार्ज ने परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। एक-दो दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इस पर मृतक के परिजन सहमत हो गए और उन्होंने जाम खोल दिया। इसके बाद वे शव लेकर श्मशान घाट पहुंचे जहां अनीश की अंत्येष्टि की गई। जाम लगभग 15 मिनट लगा, जिससे आने-जाने वाले वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। अनीश के शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम किया गया। शनिवार को परिजन शव लेकर गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ईगराह गांव निवासी अनीश शुक्रवार दोपहर को पुराना बस अड्डा पर किसी के साथ बात कर रहा था। इसी बीच बाइक पर दो युवक आए और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। उसको चार गोलियां उसको लगी, जिनमें दो गोलियां उसके कंधे के आर-पार हो गई और एक गोली छाती और एक गोली मुंह पर जा लगी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने अनीश को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, वहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन बीच रास्ते उसने दम तोड़ दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पोंकरीखेड़ी निवासी जीतू को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

पुलिस की 3 टीमें कर रहीं छापेमारी

अनीश के हत्यारों की सीसीटीवी फुटेज भी अभी तक सामने नहीं आई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसपी सुमित कुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस, सीआईए जींद और डिटेक्टिव स्टाफ की तीन टीम गठित की हुई हैं, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि एसपी सुमित कुमार और फोरेंसिक टीम ने वारदात के बाद घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए थे, लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


वर्जन

पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसपी सुमित कुमार ने सिविल लाइन थाना, सीआईए और डिटेक्टिव स्टाफ की टीम गठित की थी। शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करवा दिया था। शनिवार को शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

--दीवान सिंह, प्रभारी, सिविल लाइन थाना जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed